Bigg Boss Marathi 5 के ये हैं टॉप 3 फाइनलिस्ट, जान्हवी किल्लेकर ने ब्रीफकेस मनी लेकर हुई आउट

Bigg Boss Marathi 5 Finalist: दो महीने के जोरदार ड्रामा और नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट के बाद, बिग बॉस मराठी 5 के विनर का आज पता चल जाएगा. रितेश देशमुख की ओर से होस्ट किए गए इस सीजन के ये स्टार्स फाइनलिस्ट बने है.

Bigg Boss Marathi 5 Finalist: जैसे-जैसे बिग बॉस मराठी 5 का आज ग्रैंड फिनाले है. फैंस ये जानने के लिए काफी एक्साइटेड हैं कि इस सीजन का विनर कौन बनेगा. प्रीमियल के बाद से, शो ने लगातार अपने ड्रामा और जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से दर्शकों को बांधे रखा है. रितेश देशमुख रियालिटी शो को होस्ट कर रहे हैं. अब टॉप 3 फाइनलिस्ट से पर्दा उठ चुका है.

बिग बॉस मराठी 5 के ये हैं टॉप 3 फाइनलिस्ट

सोशल मीडिया पर बिग बॉस तक ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें टॉप 3 फाइनलिस्ट के नाम से पर्दा उठ गया है. पोस्ट में लिखा गया, बिग बॉस मराठी सीजन 5 के टॉप-3, अभिजीत सावंत, निक्की तम्बोली, सूरज चव्हाण. वहीं मनी ब्रीफकेस चुनने और दौड़ से बाहर होने के बाद जान्हवी किल्लेकर चौथे स्थान पर रहीं. बिग बॉस 18 फेम सलमान खान बिग बॉस मराठी 5 के होस्ट रितेश देशमुख से बात कर सकते हैं. वो उनकी होस्टिंग की तारीफ करेंगे.

कौन बनेगा बिग बॉस मराठी 5 का विनर

फिनाले शुरू हो चुका है और दर्शक यह देखने के लिए एक्साइटेड हैं कि विनर कौन बनेगा और चमचमाती हुई ट्रॉफी और भव्य पुरस्कार अपने नाम करेगा. बिग बॉस मराठी का पांचवां सीजन, जो जुलाई में 16 सेलिब्रिटी प्रतियोगियों के साथ शुरू हुआ था. पूरे सीजन में, दर्शकों ने अनगिनत उतार-चढ़ाव देखे, जिससे प्रतियोगिता में केवल छह फाइनलिस्ट निक्की तम्बोली, जाह्नवी किल्लेकर, अंकिता वालावलकर, अभिजीत सावंत, सूरज चव्हाण और धनंजय पोवार बचे थे.

Also Read- Bigg Boss 18 की फाइनलिस्ट बनी ये कंटेस्टेंट तोड़ेगी हिना खान का रिकॉर्ड, जानें कैसे

Also Read- Bigg Boss 18 Premiere LIVE Updates: कंटेस्टेंट की लिस्ट कुछ देर में हटेगा पर्दा, सलमान खान लगाएंगे क्लास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >