Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट जोड़ी हॉस्पिटल में एडमिट, कहा इस वायरस को हल्के में न लें, वायरल हो रही है दोनों की प्यारी तस्वीर

टेलीविजन की दुनिया की प्यारी जोड़ी मानी जाने वाले प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. प्रिंस ने वायरल फीवर के इलाज के दौरान अस्पताल से एक बेहद इमोशनल तस्वीर शेयर की है. इस फोटो (Photo) के साथ प्रिंस ने अपने परिवार और फैंस को मैसेज दिया है. साथ ही उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा है कि इस वायरस को हल्के में न लें.

टेलीविजन की दुनिया की प्यारी जोड़ी मानी जाने वाले प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. प्रिंस ने वायरल फीवर के इलाज के दौरान अस्पताल से एक बेहद इमोशनल तस्वीर शेयर की है. इस फोटो (Photo) के साथ प्रिंस ने अपने परिवार और फैंस को मैसेज दिया है. साथ ही उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा है कि इस वायरस को हल्के में न लें.

इस फोटो को साझा करते हुए प्रिंस ने लिखा है, ‘हम जल्द ही ठीक हो जाएंगे, युविका, दीदी और पापा. हम सभी वायरल से गुजर रहे हैं और हां जो भी चंडीगढ़ या मोहाली के साइड हैं, मैं बताना चाहूंगा ये वो वायरल है जो हवा में है और ये बहुत ही खराब है. अगर किसी एक को भी हुआ तो आपके घर में सबको हो जाएगा. ये बहुत दर्दनाक होता है. इसलिए मास्क पहन के रखना और बाहर का खाना मत खाना.’

https://www.instagram.com/p/CGW0Hy0lCrh/?utm_source=ig_embed

इस फोटो के साथ प्रिंस ने लिखा- ‘हम जल्द ही ठीक हो जाएंगे, युविका, दी और पापा. हम सभी वायरल से गुजर रहे हैं और हां जो भी चंडीगढ़ या मोहाली के साइड हैं, मैं बताना चाहूंगा ये वो वायरल है जो हवा में है और ये बहुत ही खराब है. अगर किसी एक को भी हुआ तो आपके घर में सबको हो जाएगा. ये बहुत दर्दनाक होता है. इसलिए मास्क पहन के रखना और बाहर का खाना मत खाना’.

बिग बॉस से शुरू हुआ था दोनों के प्यार का सफर

आपको बता दें प्रिंस और युविका की लव स्टोरी बिग बॉस के 9वें सीजन में शुरू हुई थी. प्रिंस ने बिग बॉस 9 जीता था इसके बाद दोनों ने12 अक्तूबर 2018 को शादी कर ली थी. इन दोनों की शादी में बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत की मशहूर हस्तियां पहुंची थीं. शादी के बाद ये दोनों ‘नच बलिए सीजन 9’ में भी नजर आए थे.

गौरतलब है कि प्रिंस ने हाल ही में अपनी शादी का एक वीडियो साझा किया था जिसमें वो युविका को टैग करते हुए लिखते हैं कि ‘चल दोबारा शादी करते हैं. दो साल होने वाले हैं हमारी शादी को पर तुम आज भी मुझे मेरी गर्लफ्रेंड लगती हो. क्या करूं मैं?’

Posted By : Shaurya Punj

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >