Bigg Boss 20: काउबॉय लुक में सलमान खान ने शूट किया ग्रैंड प्रीमियर, जानें कब और किस OTT पर देख सकेंगे शो

Bigg Boss 20: सलमान खान ने मोस्ट अवेटेड शो बिग बॉस 20 का ग्रैंड प्रीमियर शूट कर लिया है. एक्टर सेट पर काउबॉय लुक में पहुंचे. आइये जानते हैं आप रियालिटी शो को कब और कहां देख सकते हैं.

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 का काउंटडाउन अब अपने आखिरी स्टेज पर पहुंच चुका है. सलमान खान ने मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो के 20वें सीजन के ग्रैंड प्रीमियर की शूटिंग की. अब सोशल मीडिया पर उनका फर्स्ट लुक वायरल हुआ.

सलमान खान ने शूट किया बिग बॉस 20 का ग्रैंड प्रीमियर

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर सेट से कुछ फोटोज शेयर की. जिसमें वह ग्रैंड प्रीमियर शूट करने के लिए रेडी दिखे. तस्वीरों में एक्टर को डार्क ब्राउन लेदर काउबॉय हैट के साथ मैचिंग बूट्स और सिल्वर बेल्ट बकल पहने हुए देखा गया. उन्होंने टी-शर्ट, वेस्ट और जींस पहनकर अपने लुक को स्टाइलिश और कैजुअल टच दिया. वहीं कैप्शन में लिखा, ''बिग बॉस 20.''

बिग बॉस 20 कब और कहां देख सकते हैं?

बिग बॉस 20का प्रीमियर रविवार, 6 सितंबर को होगा. इस बार शो डिजिटल-फर्स्ट फॉर्मेट में रिलीज किया जाएगा. इसे सबसे पहले जियोहॉटस्टार पर रात 9 बजे स्ट्रीम किया जाएगा, जबकि इसके बाद कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे टेलीकास्ट होगा. प्रीमियर से पहले शो की फाइनल कंटेस्टेंट लिस्ट को लेकर जबरदस्त चर्चा है. रिपोर्ट्स में माही विज, काजी तौकीर, कनिका मान, अरिश्फा खान, कुशल तंवर, ईशा रिखी, अमन गांधी और खुशी दुबे समेत कई नाम सामने आए हैं.

ये भी पढ़ें: 'तथास्तु मेरी जान...': Bigg Boss 20 के दूसरे प्रोमो में सलमान खान ने दिया सरप्राइज, 'वरदान' वाले बयान से मचा हंगामा

बिग बॉस 20 में क्या है नया?

इस बार सीजन की थीम "तथास-टू" बताई जा रही है, जिसके साथ शो में "एक्सट्रा जीवन दान" नाम का नया ट्विस्ट भी देखने को मिलेगा. सलमान पहले ही इशारा कर चुके हैं कि हर साल की तरह इस बार भी गेम का अंदाज बदला हुआ होगा और 20वें सीजन में कंटेस्टेंट्स के खेलने का तरीका भी अलग होने वाला है. हालांकि, घर के अंदर यह एक्स्ट्रा लाइफ किस तरह काम करेगी, इसे फिलहाल सीक्रेट रखा गया है.

ये भी पढ़ें: बादशाह से तलाक लेकर Bigg Boss 20 में पहुंची ईशा रिखी... दर्दनाक दिन यादकर रोई, बोली- जब ट्रस्ट टूटता है तो...

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >