Bigg Boss 20: पहले ही दिन किचन में मचा घमासान... विलेन बनी माही विज, बोली- लड़की हो चाय बनानी आनी चाहिए

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में माही विज के बॉसी नेचर से घरवाले परेशान हो गए. वह चाय बनाने को लेकर ईशा रिखी और अर्शिफा खान से भिड़ती नजर आई. एक्ट्रेस ने यहां तक कह दिया कि लड़की हो तो चाय बनानी आनी चाहिए.

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में जैसे ही 16 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली, वैसे ही किचन मुद्दे को लेकर झगड़े शुरू हो गए. टीवी एक्ट्रेस माही विज ने चाय को लेकर बॉसी अंदाज में कई अभिनेत्रियों को फटकार लगाई.

अमन गांधी पर बरसी माही विज

बिग बॉस 20 के पहले ही दिन कहासुनी तब शुरू होती है, जब माही विज टीवी अभिनेता अमन गांधी से अपना सामान उठाने में मदद मांगती हैं. अमन कहते हैं कि वे खुशी-खुशी मदद करेंगे, लेकिन उन्हें "प्लीज" कहना होगा. हालांकि पंचायत अभिनेता आसिफ खान बिना कहे ही उनकी मदद करने लगते हैं, तब माही, अमन पर बरसती हैं और कहती हैं, ''मैं प्लीज तुझे बोलूंगी, छोड़ो भी.''

माही विज-ईशा रिखी चाय बनाने को लेकर भिड़ी

बाद में, माही विज और ईशा रिखी के बीच किचन में चाय बनाने को लेकर फाइट शुरू हुई. माही विलेन मोड में ईशा से पूछती है कि क्या उन्हें अच्छी, कड़क चाय बनानी आती है, क्योंकि लड़कियों को चाय बनाना आना चाहिए. ईशा तुरंत पलटवार करते हुए माही से पूछती है कि वह खुद क्या है? माही जवाब देती है, "ऐ शानी मत बन चल."

आर्शिफा खान को माही विज देती है ऑर्डर

बात यहीं खत्म नहीं होती, जब इन्फ्लुएंसर आर्शिफा खान लॉन में आती है, तो माही कहती हैं कि चाय को थोड़ी देर और उबलना चाहिए था. आर्शिफा किचन में जाती है और कहती हैं कि वह बॉस बनकर मुझे ऑर्डर दे रही हैं. ईशा बाकी घरवालों को बताती हैं कि माही घर में आने के बाद से ही सबसे अपने काम करवा रही हैं. अर्शिफा कहती हैं कि मुझे उनसे ऑफ वाइब्स आ रही हैं.

इन कंटेस्टेंट्स ने ली बिग बॉस 20 में एंट्री

बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में कनिका मान, आसिफ खान, काजी अहमद तौकीर, ईशा रिखी, आम्रपाली दुबे, रोहेद खान, एमसी मैरी कॉम, हर्ष मछारे उर्फ यंग DSA, तनमय सिंह, अर्शिफा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, अमन गांधी, उदिति सिंह, रिती तिवारी और माही विज जैसे नाम शामिल हैं. सलमान खान का मोस्ट अवेटेड रियालिटी शो रात 9 बजे जियोहॉटस्टार और 10:30 पर कलर्स पर आएगा.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Winner Material: सलमान खान ने इस कंटेस्टेंट को बताया विनर मेटेरियल, पहले भी लगा चुका है जीत की हैट्रिक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >