कभी रातों-रात बने स्टार, कभी झेली गंदी ट्रोलिंग... क्या बिग बॉस 20 में खुलेंगे कुशल सिंह तंवर (Gullu) के सारे राज?

सोनम वांगचुक पर विवादित बयान से लेकर फेक शादी के वायरल दावों तक - 'रोडीज' और 'स्प्लिट्सविला' विनर कुशल तंवर (गुल्लू) अब 'बिग बॉस 20' में एंट्री के लिए तैयार हैं. सलमान खान के घर में कदम रखने से पहले जानिए गुल्लू के वो विवाद, जिन्होंने इंटरनेट पर खूब तहलका मचाया था.

Kushal Tanwar 'Gullu': कभी शादी को 'फेक' बताकर सनसनी फैलाना, तो कभी एक्स-कंटेस्टेंट के 'स्लाइडिंग डीएम' का सोशल मीडिया पर सरेआम तमाशा... इतना ही नहीं, सोनम वांगचुक पर किया उनका बेबाक कमेंट तो इंटरनेट पर ऐसा बवाल लाया कि हर तरफ सिर्फ उन्हीं की चर्चा होने लगी. 'रोडीज' और 'स्प्लिट्सविला' की ट्रॉफी उठाकर महफिल लूटने वाले कुशल तंवर उर्फ गुल्लू अब सलमान खान के सबसे बड़े अखाड़े 'बिग बॉस 20' में अपनी डैशिंग पर्सनालिटी के साथ आग लगाने के लिए तैयार हैं.

कुशल तंवर का यह नया सफर शो में हाई-वोल्टेज ड्रामा लाने का पूरा दम रखता है. लेकिन भाईजान के घर में उनका असली खेल शुरू होने से पहले, डालते हैं उनके उन विवादों पर एक नजर, जिन्होंने इंटरनेट पर खूब तहलका मचाया था.

सोनम वांगचुक पर कमेंट से मचा बवाल

गुल्लू तब विवादों में आए जब उन्होंने सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक पर सोशल मीडिया पर कमेंट किया. इस कमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोलिंग झेलनी पड़ी.

यूजर्स ने उनकी इस टिप्पणी को असंवेदनशील करार दिया. ऐसे में अब 'Bigg Boss' में उनकी एंट्री केवल एक शो में शामिल होना नहीं है. जिस मंच पर कंटेस्टेंट्स के पुराने पन्ने और विवाद बार-बार खुलते हों, वहां गुल्लू के इस विवाद का सामने आना लगभग तय है.

कुशल सिंह तंवर की नेटवर्क और नेटवर्थ 

कुशल तंवर (गुल्लू) सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते हैं, वह डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और रियलिटी टीवी स्टार हैं, जिन्होंने टेलीविजन और ओटीटी (OTT) की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई है. उनका एक यूट्यूब चैनल भी है जिसमें वह अपनी डेली लाइफ कीअप डेट लोगों से शेयर करते हैं. उन्हें सबसे बड़ा ब्रेक MTV इंडिया के रियलिटी शो एमटीवी रोडीज XX (डबल क्रॉस) से मिला, जिसके वे विजेता बने.

कुशल सिंह तंवर (गुल्लू), फोटो इंस्टाग्राम

इसके बाद उन्होंने MTV स्प्लिट्सविला X6 में भी हिस्सा लेकर युवाओं के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की. उनकी अनुमानित कुल संपत्ति (Net Worth) लगभग ₹80 लाख से ₹1 करोड़ (कुछ अनुमानों के अनुसार ₹50 लाख से ₹2 करोड़ तक) है, जिसकी आय का मुख्य जरिया रियलिटी टीवी, ब्रांड डील्स, सोशल मीडिया और इवेंट्स हैं.

जब शादी की तस्वीरों ने कर दिया था हैरान

गुल्लू की पर्सनल लाइफ को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब अटकलें लगीं. 'स्प्लिट्सविला' के दौरान उनकी शादी की तस्वीरें वायरल होने लगीं और लोगों को लगा कि उन्होंने गुपचुप शादी कर ली है. इतना ही नहीं, उन पर शो में झूठा कनेक्शन बनाने का भी आरोप लगा. हालांकि, गुल्लू ने इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए साफ किया कि वायरल तस्वीरें फर्जी हैं और वह शादीशुदा नहीं हैं.

इतना ही नहीं शो में कियारा और उनके रिलेशनशिप की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी, हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया.

अब असली परीक्षा Bigg Boss के घर में

रोडीज से लेकर स्प्लिट्सविला तक गुल्लू ने जीत का स्वाद चखा है. Bigg Boss 20 में अब उनके सामने बिल्कुल अलग चुनौती होगी. यहां सिर्फ टास्क जीतना काफी नहीं होगा, बल्कि रिश्ते निभाने, विवाद संभालने और कैमरे के सामने अपनी छवि बनाए रखने की भी परीक्षा होगी.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Premiere Promo: 'ओ ओ जाने जाना' से 'टन टना टन' तक... ग्रैंड प्रीमियर पर सलमान खान ने 20 गानों पर दी धमाकेदार परफॉर्मेंस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >