Live Updates

Bigg Boss 20 Episode 5: यंग की है गर्लफ्रेंड, स्काउट ने दी बिग बॉस को दी धमकी, बोले- किसी को मार दूंगा तो...

बिग बॉस के घर में अब खेल ने पकड़ ली है रफ्तार और पांचवें एपिसोड में ड्रामा होने वाला है फुल ऑन धमाकेदार. कप्तानी की कुर्सी संभालते ही Yung DSA के तेवर बदले-बदले नजर आ रहे हैं. वहीं कनिका मान के साथ उनकी जोरदार भिड़ंत ने घर का तापमान और बढ़ा दिया है. कप्तानी, टास्क और घर के नियमों के बीच अब रिश्तों की भी अग्निपरीक्षा होने वाली है. कौन बनेगा दोस्त और कौन खड़ा होगा दुश्मन बनकर, इसका खुलासा आज के एपिसोड में होगा.

10:04 PM. 11 Sept 26 1 min ago

यंग डीएसए ने अरिजीत सिंह को बताया अपना फेवरेट

यंग डीएसए ने अरिजीत सिंह की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वह उनके बहुत बड़े फैन हैं और उनसे मिलना चाहते हैं। यंग ने कहा कि अरिजीत पूरे भारत के बेहतरीन सिंगर्स में से एक हैं और उनकी सबसे खास बात यह है कि वह बेहद जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं। उन्होंने कहा कि अरिजीत चप्पल पहनकर निकलते हैं और रिक्शे से सफर करने में भी उन्हें कोई झिझक नहीं होती

काजी ने गाया अरिजीत का फेवरेट गाना

इसके बाद काजी ने अरिजीत सिंह का फेमस गाना ‘तुम ही हो’ गाया, जिसे सुनकर घरवाले भी काफी इंप्रेस नजर आए। गाना खत्म होने के बाद काजी ने कहा, “आई लव यू अरिजीत सिंह”

9:52 PM. 11 Sept 26 13 min ago

एक्शन में आए स्काउट

यहां इतने एक्टर हैं, सब नॉर्मल है, मैं यहां गेमर हूं, मुझे नहीं पता कि ये लोग कैसे करते हैं. ये कैसे चलती है, मेरे हिसाब से ऐसे फेक पर्सनलिटी वाले लोग होते हैं. जनता सब देख रही है. मेरे को कोई ज्ञान ना दे कि मैं ऐसे ही हूं.

9:39 PM. 11 Sept 26 26 min ago

स्काउट ने बिग बॉस को दी धमकी

उन्होंने कहा कि मेरा दिमाग सटक रहा है, तो अगर मैं किसी को कुछ कर दूंगा, तो फिर बाद में मत बोलना.

9:37 PM. 11 Sept 26 27 min ago

बाथरूम पर भिड़े कनिका-यंग

डीएसए और कनिका मान के बीच बाथरूम को लेकर जमकर बहस देखने को मिली. यंग ने कनिका के मेल बाथरूम में जाने पर सवाल उठाया और इस दौरान दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई.

दरअसल, यंग को तेजी से बाथरूम की ओर जाते देखा गया, जहां उन्होंने पूछा कि मेल वॉशरूम में कौन गया था. इसके बाद उन्होंने कनिका का नाम लेते हुए उन्हें आवाज लगाई. कनिका ने जवाब दिया कि उन्हें यंग की आवाज सुनाई नहीं दी.

इस बात पर यंग ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें कनिका का रवैया अपमानजनक लगा. उनका कहना था कि उनकी बात को नजरअंदाज करना सिर्फ उनकी बेइज्जती नहीं, बल्कि घर के नियमों का भी अनादर है. यंग ने यह भी कहा कि नियमों का पालन नहीं करने पर घरवालों को सजा मिल सकती है

कनिका ने भी दिया करारा जवाब

यंग की नाराजगी पर कनिका ने साफ कहा कि बात को इतना बड़ा बनाने की जरूरत नहीं थी. उन्होंने कहा कि अगर यंग को कोई परेशानी थी तो वह आराम से उनसे आकर बात कर सकते थे

कनिका ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि वह बाथरूम में थीं और उन्हें यंग की आवाज सुनाई नहीं दी. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वह वहां बैठकर कोई मंत्र नहीं पढ़ रही थीं

'कैप्टन बने हो, बादशाह नहीं'

बहस उस वक्त और दिलचस्प हो गई जब कनिका ने यंग की कप्तानी को लेकर ही सवाल खड़े कर दिए. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि “आप सिर्फ कैप्टन बने हैं, यहां के बादशाह नहीं”

कनिका ने यह भी कहा कि उनसे किसी तरह की जी-हुजूरी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए. वहीं, यंग ने भी पलटकर कहा कि वह बचपन से ही बादशाह रहे हैं

बिग बॉस के घर में कैप्टेंसी संभालते ही यंग डीएसए और कनिका मान के बीच हुई यह भिड़ंत अब घर के नए समीकरणों की ओर इशारा कर रही है

9:31 PM. 11 Sept 26 34 min ago

यंग ने अपनी गर्लफ्रेंड का किया जिक्र

यंग कहते हैं कि मेरी जो गर्ल है ना वो 1% भी मेकअप नहीं करती हैं, मेरा और उसका झगड़ा क्यों होता है कि जब हम बाहर जाते हैं तो मेकअप मत कर . जब वह ट्रेडिशनल पहनती है ना तो इतनी खूबसूरत लगती है कि मेरी गाड़ी का टायर पंचर हो जाता है. मैं इंटरनेशनल भी जाऊ ना, तो इंडियान रूट्स से जुड़ा रहता हूं.

9:30 PM. 11 Sept 26 35 min ago

उदिति बोली आम्रपाली करती है चुगली

आम्रपाली बोली कि मैं किसी का ज्ञान लेने नहीं आई हूं, मैं ज्ञान घर से लेकर आई हूं. फिर वह भोजपुरी में कहती हैं कि मेरे से टेढ़याए नहीं, वरना छोड़ूंगी नहीं.

फिर वह उदिति से कहती है कि तुम्हें कुछ बुरा लगे, तो मुझे बोलना, वह कहती हैं कि मैं खुद बात करूंगी ना.ॉ

फिर उदिति माही के पास जाकर चुगली करती हैं, वह कहती हैं कि आम्रपाली पोक करती है . पता नहीं उन्होंने क्यों कहा, मेरे हाथ का खाना खाएंगी, तो कुछ हो जाएगा.ी

9:23 PM. 11 Sept 26 42 min ago

आम्रपाली दुबे और माही विज में हुई लड़ाई

दरअसल आम्रपाली ने मजाक में कहा कि आज उदिति के हाथ का खाना पड़ेगा.

तभी माही विज ने कहा कि ये बिलो द बेल्ट था.

फिर भोजपुरी क्वीन आती हैं और कहती हैं कि आज के बाद मेरे मैटर में ना बोला करें. मुझे ये पंसद नहीं है. सिर्फ मेकअप पर अपने ध्यान दीजिए.

9:16 PM. 11 Sept 26 49 min ago

मोहम्मद अली है मैरी कॉम के आइडियल

9:14 PM. 11 Sept 26 51 min ago

मैरी कॉम ने ये क्या कह दिया

सानिया मिर्जा, साइना नेहवाल, पीटी उषा और फूलन देवी जैसी दिग्गज महिलाओं का जिक्र होता है, तभी मैरी कॉम पूरे आत्मविश्वास के साथ कहती हैं, “मेरे जैसा किसी ने नहीं किया है”

काजी उनकी बात पर कहते हैं, “जो आपने किया है, वो किसी और ने नहीं किया”

इस पर मैरी कॉम गर्व से कहती हैं, “हां, मैं 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन हूं”

मैरी कॉम का ये जवाब उनकी उपलब्धियों और आत्मविश्वास की पूरी कहानी बयां कर देता है

9:07 PM. 11 Sept 26 58 min ago

कनिका और यंग की हुई लड़ाई

किचन काम को लेकर यंग और कनिका के बीच लड़ाई शुरू होती है. वह कहते हैं कि आप रात का किचन क्लीन कर दो.

इसपर कनिका भड़क जाती हैं और कहती हैं कि बार बार मुझे मत बोल. अपनी चीजें एक बार में डिसाइड कर लो.

फिर दोनों एक दूसरे से भिड़ते ही चले जाते हैं.

9:04 PM. 11 Sept 26 1 hr ago

कनिका मान से गुल्लू ने किया मस्ती

गुल्लू कहते हैे कि 2-3 साल में तू तो बॉलीवुड में आ जाएगी.

तब कनिका कहती है कि फिर मैं तेरा फोन नहीं उठाउंगी, तो वह कहते हैं कि मैं सेॉ पर तुमसे मिलने आ जाऊंगा.

तब कनिका कहती हैं कि 1 साल में ही बी टाउन में मेरी फिल्म आएगी,

8:46 PM. 11 Sept 26 1 hr ago

काजी की हरकतें देखें

8:44 PM. 11 Sept 26 1 hr ago

आम्रपाली ने इस शख्स संग किया फ्लर्ट, पैर दिखाने की गुजारिश की

8:43 PM. 11 Sept 26 1 hr ago

गुल्लू ने कनिका संग किया फ्लर्ट

8:43 PM. 11 Sept 26 1 hr ago

कनिका की बातों पर रोहित ने किया सवाल, बोलीं- मेरे बिना घर उदास हो जाता है

रोहिद खान ने कनिका मान से कहा, "मैं आपको समझ नहीं पा रहा हूं. आप घर में भी ऐसे ही रहती हैं क्या?" इस पर कनिका ने जवाब दिया, "सच में ऐसा है. वो मतलब घर पर भी ऐसे ही घूमती हूं. अगर मैं घर पर अकेली होती हूं, तो ऐसे नहीं घूमती."

रोहित ने आगे पूछा, "अच्छा, ये भी जानना था मेरे को. अकेली होती हैं तो ऐसे नहीं घूमतीं, फिर कैसे रहती हैं?"

कनिका ने कहा, "अगर मुझे कहीं जाना होता है तो मैं तैयार होती हूं, टचअप करती हूं, फिर बाहर निकलती हूं. लेकिन अगर मेरे पास कोई बात करने आता है, जैसे मेरा भाई आता है या मम्मी आती हैं, तो फिर पूरा माहौल बन जाता है. ऐसे ही चलता रहता है. फिर उनको लगता है कि यही है जो घर में माहौल बनाए रखती है. अगर मैं एक दिन नाराज हो जाऊं तो उन्हें लगता है कि आज घर उदास हो गया है."

रोहित ने मजाकिया अंदाज में कहा, "अब हिंदी में बोल सकते हैं. अब सबका अपना-अपना पता होगा. बाबूजी, मेकअप मतलब छह मिनट है, तो मतलब होता है नाजुक... हां, तो आप वो छुई-मुई हैं."

8:40 PM. 11 Sept 26 1 hr ago

कनिका यंग के बीच बाथरूम क लेकर महायुद्ध

बिग बॉस 20 में जैसे ही यंग डीएसए के सिर पर कप्तानी का ताज सजा, घर में उनके तेवर भी बदलते नजर आए. लेकिन सामने थीं कनिका मान, जो उनकी बातों के आगे झुकने को बिल्कुल तैयार नहीं थीं. वॉशरूम के मुद्दे पर शुरू हुई बहस देखते ही देखते जुबानी जंग में बदल गई. युंग ने कनिका से जवाब न देने पर सवाल उठाया तो एक्ट्रेस ने भी पलटवार करते हुए साफ कर दिया कि कप्तान बनने का मतलब घर का बादशाह बन जाना नहीं है. बस फिर क्या था, बिग बॉस के घर में कप्तान और कनिका के बीच ऐसा घमासान छिड़ा कि बाकी घरवाले भी देखते रह गए.

8:39 PM. 11 Sept 26 1 hr ago

बिग बॉस में बदला रंग

Bigg Boss 20 Episode 5: बिग बॉस के घर में अब खेल धीरे-धीरे रंग पकड़ने लगा है और पांचवें एपिसोड में मामला और भी गरम होने वाला है. कैप्टन बनते ही युंग डीएसए का तेवर बदलता नजर आ रहा है, वहीं कनिका मान से उनकी जोरदार भिड़ंत ने घर का माहौल गर्म कर दिया है. टास्क, कप्तानी, नियम और रिश्तों के बीच आज घरवालों के बीच कौन किसके खिलाफ खड़ा होगा, यह देखना काफी दिलचस्प होगा. वहीं शो के 20 साल के सफर की यादें भी घरवालों को भावुक करने वाली हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >