Live Updates

Bigg Boss 20 Episode 4 Live: रूम नंबर 20 का खुला राज, क्या कनिका मान होगी बेघर, सिडनाज की केमिस्ट्री देखकर रोए घरवालें

बिग बॉस 20 के चौथे एपिसोड में घर का माहौल कई ट्विस्ट और ड्रामे से भरा रहा. कैप्टेंसी टास्क से लेकर घरवालों के बीच बदलते समीकरणों तक, कंटेस्टेंट्स के अलग-अलग रंग देखने को मिले. इस दौरान जहां कुछ रिश्ते मजबूत होते नजर आए, वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच तनाव भी बढ़ा. घर की राजनीति, गेम प्लान और कैप्टेंसी की रेस ने पूरे एपिसोड को काफी दिलचस्प बना दिया.

10:20 PM. 10 Sept 26 10 min ago

रूम नंबर 20 का खुला राज

बिग बॉस ने घरवालों को एक ऐसा राज बताया, जिसे सुनकर हर किसी के चेहरे पर एक्साइटमेंट नजर आने लगी. बिग बॉस ने कहा कि आखिर कुछ कंटेस्टेंट्स बिग बॉस की लेगेसी में हमेशा के लिए क्यों याद रह जाते हैं. क्योंकि उन्होंने इस शो को सिर्फ एक गेम की तरह नहीं खेला, बल्कि इसे पूरी शिद्दत के साथ जिया है.

खुशी मिली तो खुलकर हंसे, दर्द आया तो आंसू भी बहाए. दोस्ती हुई, दुश्मनी हुई, तकरार हुई और रिश्तों के कई रंग देखने को मिले. यही वजह है कि बिग बॉस सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि एक ऐसा घर है, जहां हर कंटेस्टेंट अपनी असली पहचान के साथ जीता है. यही है बिग बॉस की लेगेसी.

बिग बॉस ने आगे कहा कि उन्होंने घरवालों को ये झलकियां इसलिए दिखाई हैं, क्योंकि अब वे भी इस लेगेसी का हिस्सा बन चुके हैं. उन्हें अपने असली अस्तित्व और अपने अंदाज से इस विरासत को आगे बढ़ाना है.

लेकिन असली सरप्राइज अभी बाकी था. बिग बॉस ने बताया कि ये लेगेसी सिर्फ यादों तक सीमित नहीं है, बल्कि इस घर में उनके साथ मौजूद भी है. इसके कुछ खास अंश घर के एक कमरे में संभालकर रखे गए हैं.

इसके बाद बिग बॉस ने घरवालों को 'लेगेसी रूम' यानी रूम नंबर 20 की तरफ जाने को कहा. जैसे ही रूम नंबर 20 का दरवाजा खुला, घरवालों के सामने बिग बॉस के पुराने सीजन्स की यादें सजकर सामने आ गईं.

इस खास कमरे में पिछले सीजन्स से जुड़े कई यादगार अंश मौजूद थे. इतना ही नहीं, वहां एक ऐसी दीवार भी थी, जिस पर मौजूदा सीजन के कंटेस्टेंट्स की तस्वीरें लगी थीं. अपनी तस्वीर दीवार पर देखकर घरवालों के लिए ये पल बेहद खास बन गया.

यानी बिग बॉस की पुरानी लेगेसी अब सिर्फ इतिहास का हिस्सा नहीं थी, बल्कि रूम नंबर 20 के जरिए नए कंटेस्टेंट्स के साथ एक नई कहानी लिखने के लिए तैयार थी.

10:06 PM. 10 Sept 26 23 min ago

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का पुराना मोमेंट कर देगा इमशनल

सबसे इमोशनल पल था, शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला का क्यूट वाला पल, जिसमें दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और फिर खेलते है. फिर सना उन्हें किस करती हैं. उनकी केमिस्ट्री देखकर माही विज रो पड़ती हैं.

10:04 PM. 10 Sept 26 25 min ago

बिग बॉस की जर्नी देखकर कंटेस्टेंट्स की आंखें हुई नम

पुराने इमोशनल सीन्स देखकर माही विज, आम्रपाली दुबे, ईशा, आसिफ समेत कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो गईं. मैरी कॉम भी अपने जज्बातों को रोक नहीं पाईं. वहीं जब स्क्रीन पर अमिताभ बच्चन के होस्टिंग वाले दौर की झलक दिखाई दी, तो घरवालों के चेहरों पर अलग ही खुशी नजर आई. सलमान खान के पुराने मजेदार और यादगार मोमेंट्स ने माहौल को फिर से हल्का कर दिया. इन झलकियों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बिग बॉस सिर्फ एक रियलिटी शो नहीं, बल्कि 20 सालों से लोगों की यादों और भावनाओं का हिस्सा रहा है.

10:02 PM. 10 Sept 26 27 min ago

फिर सलमान खान की होस्टिंग और दिखाया गया मजेदार साइड

बिग बॉस में सलमान खान का मस्ती भरा अंदाज दिखाया गया. जिसमें वह सिद्धार्थ शुक्ला से बात करते हैं और उन्हें थेरिपी देते हैं.

फिर कैटरीना कैफ के लिए गाना गाते हैं, तेरी आंखों की नमकीन मस्तियां.

फिर शाहरुख खान औऱ आमिर खान संग उनकी केमिस्ट्री देखने मिली.

फिर उनका गुस्सा वाला अंदाज देखने को मिला. जिसमें वह पारस को डांटते हैं. इमाम को सुनाते हैं.

10:00 PM. 10 Sept 26 30 min ago

बिग बॉस ने सीजन का दिखाया इमोशनल साइड

बिग के इतिहास में जितनी लड़ाई हुई, वह सब बिग बॉस ने दिखाया. जिसमें अर्चना की लड़ाई और एलिमिनेट होना.

सिद्धार्थ शुक्ला का मां के लिए रोना और करिश्मा तन्ना और हिना खान का टूटना शामिल था.

जब रुबीना दिलैक की बारी आई और उन्होंने तलाक की बात कही, तो माही विज इमोशनल हो गई. ऐसा लगा उन्हें जय भानुशाली की याद आ गई हो.

9:53 PM. 10 Sept 26 37 min ago

सिद्धार्थ शुक्ला के सीन पर आम्रपाली दुबे ने बजाई सीटी..

फिर 20 साल के होस्ट का परिचय दिया गया. जिसमें शिल्पा शेट्टी, अमिताभ बच्चन शामिल है.

फिर आए कुछ विनर्स, जिसमें गौहर खान, तेजस्वी प्रकाश शामिल है.

9:51 PM. 10 Sept 26 39 min ago

बिग बॉस की फिल्म देखें

बिग बॉस ने अपनी 20वीं सालगिरह के खास मौके पर सभी सीजन्स की कुछ यादगार झलकियां दिखाईं. इस दौरान शहनाज गिल का फेमस “साडा कुत्ता” वाला मोमेंट, आवेज का “चाय बना, सबको पिला” वाला अंदाज और दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की प्यारी झलक ने फैंस को पुराने दिनों की याद दिला दी. इन खास पलों को देखकर बिग बॉस के फैंस एक बार फिर अपनी पसंदीदा यादों में खो गए.

9:47 PM. 10 Sept 26 42 min ago

ईशा रिखी ने इशारों इशारों में बादशाह को कहा प्लेबॉय

ईशा रिखी का बिग बॉस के घर में दर्द छलका. उन्होने कहा कि जो लड़के चीट करते हैं और मैं ये किसी के लिए नहीं कह रही हूं, ऐसे लोगो के लिए मूव ऑन की कोई थीम नहीं होती है.

फिर वह कहती हैं कि जो चिट करते हैं, वह Guilty होते हैं, जो लोग प्लेबॉय टाइप होते हैं.

9:41 PM. 10 Sept 26 48 min ago

यंग ने आम्रपाली पर सुनाया शायरी

हमें तो अपनों ने लूटा, गैरो में कहां दम था, मेरी कश्ती वहां डूबी जहां पानी कम था. लेकिन तैर के निकला, क्यों कि मेरे में दम था.

इस पर कंटेस्टेंट्स हंसने लगते हैं

9:36 PM. 10 Sept 26 54 min ago

कनिका मान ने आम्रपाली दुबे को कहा भाभी!

रोहिद खान को लेकर आम्रपाली दुबे की फिक्र देखकर कनिका मान ने उन्हें मजाक-मजाक में भाभी कह दिया. दरअसल, जब रोहिद बॉक्सिंग कर रहे थे, तो आम्रपाली ने कहा, “देखना, मेरे रोहिद को चोट न लगे.” बस फिर क्या था, कनिका ने तुरंत उन्हें भाभी कहकर माहौल को और भी मजेदार बना दिया.

9:35 PM. 10 Sept 26 55 min ago

कनिका और गुल्लू की क्यूट केमिस्ट्री ने जीता दिल!

कनिका मान ने कहा कि उन्हें लोगों पर ज्यादा भरोसा नहीं होता. इस पर गुल्लू ने बड़े ही क्यूट अंदाज में पूछा, “मेरे पर कितना भरोसा है?” कनिका ने मुस्कुराते हुए कहा, “50 परसेंट!” बस फिर क्या था, दोनों की ये मजेदार बातचीत और प्यारी नोकझोंक देखने लायक थी.

9:29 PM. 10 Sept 26 1 hr ago

घरवालों ने शाहरुख खान के गाने पर किया डांस

बिग बॉस 20 में शाहरुख खान के ओम शांति ओम के गाने दर्द ए डिस्को पर डांस करते हैं. कनिका ग्लैमरस अंदाज में दिखाई देती हैं.

9:27 PM. 10 Sept 26 1 hr ago

यंग बने बिग बॉस 20 के पहले कैप्टन

कनिका ने यंग से साफ कर दिया कि गेम में वह दोस्ती को प्राथमिकता नहीं देंगी. उन्होंने कहा कि उन्हें लगा था यंग दोस्ती निभाएंगे. लेकिन टास्क के दौरान वह किसी भी तरह की दोस्ती का लिहाज नहीं करेंगी. गेम खत्म होने के बाद ही रिश्ते अपनी जगह पर होंगे. इसी बीच कैप्टेंसी टास्क में स्काउट शो के कुछ मेल कंटेस्टेंट्स आपस में ग्रुप बनाकर रणनीति तैयार करते नजर आए. आखिरकार यंग डीएसए ने बाजी मारते हुए घर की नई कैप्टन की कमान संभाल ली. कैप्टेंसी की रेस में यंग डीएसए के साथ आसिफ खान और गुल्लू भी मजबूत दावेदार थे. हालांकि, कैप्टन बनते ही यंग ने बड़ा गेम खेला. उन्होंने कनिका मान की एक लाइफलाइन छीन ली, जिससे घर के समीकरण एक बार फिर बदलते नजर आए.

9:12 PM. 10 Sept 26 1 hr ago

यंग और आम्रपाली दुबे में भिड़ंत

यंग ने आम्रपाली को कहा कि जा जाकर वैस्लीन लगाकर आ.

8:59 PM. 10 Sept 26 1 hr ago

बिग बॉस फ्लैशबैक में देखें

8:59 PM. 10 Sept 26 1 hr ago

कौन है अमन गांधी की ‘मिस्ट्री गर्ल’?

अमन ने अर्शिफा के साथ घर के बाहर अपनी जिंदगी में बेहद खास किसी शख्स के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि दोनों की परवरिश काफी अलग है, जिसकी वजह से उनके बीच एक तरह का मिसमैच हो गया है. उन्होंने बताया कि सामने वाले को बार-बार तकलीफ देने के बजाय उन्होंने उसे अपनी जिंदगी से जाने देना बेहतर समझा. अर्शिफा ने अमन को पॉजिटिव रहने की सलाह दी और कहा कि हो सकता है घर से बाहर निकलने के बाद चीजें दोबारा ठीक हो जाएं.

8:58 PM. 10 Sept 26 1 hr ago

कनिका- अर्शिफा की लड़ाई में टूटी शब्दों की मर्यादा

कनिका- अर्शिफा की लड़ाई भी सिर्फ एक छोटी बहस नहीं लग रही. एक तरफ कनिका साफ कहती दिख रही हैं कि उनके साथ “बिग बॉस वाली गेम” मत खेलो, तो दूसरी तरफ अर्शिफा उन्हें बदतमीज तक कह देती हैं. यानी सीजन शुरू हुए कुछ ही दिन हुए हैं और पहली दोस्ती बनने से पहले पहली दुश्मनी की नींव भी पड़ती दिख रही है.

8:56 PM. 10 Sept 26 1 hr ago

कैप्टेंसी टास्क में हाई वोल्टेज ड्रामा

कैप्टेंसी टास्क के बीच कुछ प्रतियोगियों में ऐसी भिड़ंत हुई कि बात टास्क से निकलकर Attitude और Respect तक पहुंच गई. कनिका ने अर्शिफा से सवाल किया कि वह बीच में रेफरी बनकर क्यों खड़ी थीं, जवाब आया तो दोनों के बीच शब्दों की ऐसी टक्कर हुई कि लगा बिग बॉस ने कप्तानी की जगह दुश्मनी का टास्क शुरू करवा दिया है.

8:54 PM. 10 Sept 26 1 hr ago

बिग बॉस में मिलेगा ड्रामा

बिग बॉस 20 के घर में अभी रिश्तों की चाय ठीक से उबली भी नहीं है और झगड़ों का प्रेशर कुकर सीटी पर सीटी मारे जा रहा है. तीसरे एपिसोड में उम्र को लेकर आम्रपाली दुबे और अर्शिफा खान की भिड़ंत ने माहौल गरम किया था, अब चौथे एपिसोड में कैप्टेंसी की कुर्सी ने एक और नई दुश्मनी की स्क्रिप्ट लिख दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >