Bigg Boss 19 Winner: फराह खान के बयान ने बढ़ाई हलचल, बताया- कौन बन सकता है ‘बिग बॉस 19’ का विनर?

Bigg Boss 19: हाल ही में फराह खान बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान के पॉडकास्ट में नजर आई. इस दौरान उन्होंने बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट गौरव खन्ना को लेकर ऐसा कुछ कहा, जो चर्चा में आ गया. फराह ने कहा कि मुझे लगता है कि इस बार यह गौरव खन्ना का शो बन रहा है.

Bigg Boss 19 Winner: बिग बॉस 19 में हर दिन कंटेस्टेंट के बीच किसी ना किसी टॉपिक पर लड़ाई होती है. हाल ही में मृदुल तिवारी का घर से सफर खत्म हो गया. लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो कुनिका सदानंद भी गेम से बाहर हो चुकी है. अब घर में सिर्फ गौरव खन्ना, मालती चाहर, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल, अशनूर कौर, शहबाज बदेशा और अमाल मलिक बचे हुए हैं. शो का विनर कौन होगा, इसका फैसला आने में अभी वक्त है. हालांकि फिल्ममेकर फराह खान ने बताया है उनका फेवरेट कौन है.

सोहा अली खान ने फराह खान ने पूछा ये सवाल

दरअसल, फराह खान रियलिटी शो बिग बॉस को कई बार वीकेंड के वार में होस्ट कर चुकी है. वह बिग बॉस 19 को फॉलो कर रही है. सोहा अली खान के पॉडकास्ट में सोहा ने उनसे पूछा कि उनके हिसाब से शो कौन जीत सकता है. इसपर फिल्ममेकर ने कहा, “मुझे नहीं पता कि मुझे यह कहने की इजाजत है या नहीं, क्योंकि मुझे यह कहना पसंद नहीं है. क्योंकि मैं बिग बॉस के बहुत करीब हूं और मैं इसे इतनी बार होस्ट करती हूं कि मैं किसी भी तरह से अपनी राय बदलना पसंद नहीं करती. ”

गौरव खन्ना को लेकर क्या बोलीं फराह खान?

फराह खान ने बताया कि उन्होंने पिछले सीजन करण वीर मेहरा के जीतने के बारे में भविष्यवाणी की थी और वह जीत गए थे. डायरेक्टर ने कहा, “मुझे लगता है कि इस बार यह गौरव खन्ना का शो बन रहा है क्योंकि हर कोई उसके पीछे पड़ा है और वह खुद को बहुत अच्छे से संभाल रहा है. वह इज्जतदार है और गाली-गलौज नहीं करता. वह अच्छा खेल रहा है और यह बात साफ तौर पर बाकी सभी को समझ आ रही है, जो काफी टॉक्सिक हो रहे हैं. यह जितना टॉक्सिक होता जाएगा, हमें उतना ही ज्यादा एंटरटेनमेंट मिलेगा.”

सीरियल अनुपमा में अनुज बन चुके हैं गौरव खन्ना

राजन शाही के शो अनुपमा में गौरव खन्ना ने अनुज का किरदार निभा कर दर्शकों का खूब प्यार जीता. शो ने उन्हें नेम फेम सबकुछ दिया. अनुपमा से उनका किरदार खत्म हो चुका है, लेकिन दर्शक चाहते हैं कि मेकर्स उन्हें किसी भी तरह से वापस ले आए.

यह भी पढ़ें- Mastiii 4 Box Office Collection Day 2: धीमी शुरुआत के बाद भी ‘मस्ती 4’ ने तोड़ा अपनी ही फ्रेंचाइजी का रिकॉर्ड, चौंकाने वाला है दूसरे दिन का कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >