Bigg Boss 19: सलमान खान ने नए सीजन की थीम को लेकर दिया बड़ा हिंट, कहा- करते-करते मुझे भी समझ आ जाएगा

Bigg Boss 19: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने बिग बॉस सीजन 19 को होस्ट करने के लिए पूरी तरह तैयार है. इसका प्रीमियर 24 अगस्त से शुरू होगा. कौन से कंटेस्टेंट्स इसमें भाग लेंगे. इसको लेकर मेकर्स ने सस्पेंस बनाया हुआ है. इसी बीच भाईजान ने थीम पर चर्चा की है.

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19, 24 अगस्त को अपने ग्रैंड लॉन्च के लिए पूरी तरह तैयार है. फैंस ये जानने के लिए सुपरएक्साइटेड हैं कि कौन से कंटेस्टेंट्स इस बार हाई वोल्टेज ड्रामा लाएंगे और वीकेंड का वार में सलमान खान की डांट सुनेंगे. इसी बीच शो के होस्ट ने नए सीजन की थीम पर बड़ा अपडेट दिया.

सलमान खान ने बिग बॉस 19 की थीम पर की बात

सलमान खान ने बिग बॉस 19 की थीम को लेकर बात करते हुए कहा, “ईमानदारी से कहूं, तो मुझे समझ में नहीं आया, विचित्र वाला कॉन्सेप्ट है और मुझे लगता है कि ये सीजन बहुत अलग होगा तो करते-करते मुझे भी समझ आएगा. जैसे दर्शकों को समझ में आने लगेगा.”

बिग बॉस 19 की थीम

बिग बॉस 19 को लोकतंत्र के सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए इस घर को तैयार किया गया है. कंटेस्टेंट्स सीजन को इसी अवधारणा के अनुसार खेल खेलेंगे. शो में कई ऐसे मोड़ आएंगे, जब उन्हें डिसीजन लेने में काफी दिक्कत होगी.

बिग बॉस 19 के पहले प्रतियोगी

इस बीच, बिग बॉस 19 के निर्माताओं ने आखिरकार पहले कन्फर्म प्रतिभागी की एक झलक दिखा दी है, जिससे शो को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है. इस छोटी सी क्लिप को देखने के बाद इंटरनेट पर हलचल मच गई. कमेंट सेक्शन फैंस ने कहा कि ये कोई और नहीं बल्कि अवेज दरबार हैं. वह अपनी गर्लफ्रेंड नगमा संग एंट्री लेंगे. इसी बीच अनुपमा सीरियल में अनुज का किरदार निभाने वाले गौरव खन्ना भी शो का हिस्सा होंगे. अमाल मलिक के भी चेहरे से पर्दा उठ गया है. इस बार कुल 19 कंटेस्टेंट एंट्री लेने के लिए तैयार है. ऐसे में प्रीमियर नाइट काफी एंटरटेनिंग होने वाला है. जिसमें जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. इसे जियोहॉटस्टार और कलर्स पर एंजॉय किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- Anupama के अनुज ने Bigg Boss 19 में मारी धमाकेदार एंट्री, इस सॉन्ग पर किया कातिलाना डांस, Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >