Bigg Boss 19 Promo: घर में हुई राशन की चोरी, अमाल मलिक-गौरव खन्ना ने उठाया ये बड़ा कदम, देखें VIDEO

Bigg Boss 19 Promo: बिग बॉस 19 का नया प्रोमो मेकर्स की ओर से जारी किया गया है. इसमें घरवाले काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि घर में राशन का सामान गायब है. अमाल इस घटना के बाद गुस्से में आ जाते हैं और सभी प्रतियोगी का सूटकेस चेक करने लगते हैं.

Bigg Boss 19 Promo: बिग बॉस 19 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. हर दिन गेम और भी ज्यादा मजेदार होता जा रहा है. बीते वीकेंड का वार में दो कंटेस्टेंट्स को घर से बेघर होना पड़ा. जिसमें नगमा मिराजकर और नतालिया जानोसजेक शामिल है. अब हफ्ता बदल चुका और घर में एक नई मुसीबत आ गई है. किसी ने टास्क के नाम पर घर का राशन छिपा दिया.

बिग बॉस 19 के घर से गायब हुई किराने का सामान

बिग बॉस 19 के नए प्रोमो की शुरुआत कुणिका सदानंद के किचन में एंट्री करने से होती है, उन्हें पता चलता है कि किचन से किराने का बहुत सारा सामान गायब है. नमक, चीनी और चायपत्ती की बोतलें अपनी जगह पर नहीं है. वह अमाल मलिक को बुलाती हैं और उन्हें जानकारी देती हैं. सिंगर कैमरे के पास जाते हैं और बिग बॉस से मदद मांगते हैं. हर प्रतियोगी चिंतित और खोजबीन में लगा हुआ दिखाई देता है.

किराना का सामान ढूंढ़ने के लिए सूटकेस चेक करेंगे कैप्टन

बसीर अली सभी को चेतावनी देते हैं, “अगर यह मजाक है, तो मैं खुदा की कसम खाता हूं, मैं कैप्टन से हर सूटकेस की जांच करने के लिए कहूंगा.” अमाल फिर कहते हैं, “कैप्टनसी, कैप्टनसी की जगह और दोस्ती दोस्ती की जगह… किसी के बाप की नहीं सुनूंगा मैं.” इसके बाद कुणिका हर प्रतियोगी का सूटकेस चेक करने के लिए कहती है.” तभी बिग बॉस घोषणा करते हैं कि खेल में इस तरह चीजें छिपाना उनका तरीका नहीं है. प्रतियोगी हैरान रह जाते हैं और सोचते रहते हैं कि आखिर सामान किसने चुराया?

फराह खान ने नेहल को वीकेंड का वार में खूब सुनाया

हाल ही में वीकेंड का वार एपिसोड की शूटिंग के दौरान, फराह खान ने नेहल को आड़े हाथों लिया और टास्क के दौरान महिला कार्ड खेलने के लिए उनकी खिंचाई की. निर्देशक ने अमाल को भी डांटा और कहा कि जब आपने कोई गलती नहीं की थी, तो मांफी क्यों मांगी. नेहल के अलावा, बसीर भी एपिसोड के दौरान होस्ट के निशाने पर थे.

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 से लेकर अजेय तक, इस शुक्रवार थियेटर्स में रिलीज हो रही हैं ये 7 धांसू फिल्में, होगा तगड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >