Bigg Boss 19: नीलम गिरी ने इन 2 कंटेस्टेंट्स संग किया फ्लर्ट, एक को झट से कह दिया आई लव यू, देखें VIDEO

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के घर हर दिन ड्रामा बढ़ता ही जा रहा है. जहां एक तरफ खूब झगड़े हो रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ कंटेस्टेंट्स एक दूसरे से फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं. जी हां हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी, अमाल मलिक के सामने अपनी फ्लर्टिंग स्क्रील्स दिखाती नजर आई.

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स अपने जबरदस्त गेम प्लान से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं. एक तरफ जहां प्रतियोगी एक दूसरे से किसी न किसी मुद्दे को लेकर भिड़ रहे हैं. वहीं भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी फैंस को हंसाने की कोशिश कर रही हैं. जी हां हाल ही में आए प्रोमो में उन्हें अमाल मलिक संग फ्लर्ट करते हुए स्पॉट किया गया.

नीलम गिरी ने इन 2 कंटेस्टेंट्स संग किया फ्लर्ट

जियोहॉटस्टार की ओर से जारी किए गए नए प्रोमो में, नीलम सबसे पहले तो बसीर अली पर अपनी फ्लर्टिंग स्क्रील्स आजमाती हैं और उन्हें ‘हॉट शर्टलेस बॉय’ कहती हैं. अमाल और तान्या ये सुनकर जोर-जोर से हंसने लगते हैं. इसी बीच नीलम फिर सिंगर की ओर मुड़ती है और कहती हैं, “तुम मुस्कुराओ मत, मुझे पता है कि तुम मेरे लिए कुछ फील करते हो.” वह यहीं चुप नहीं रहती और कहती हैं, “तुम मुस्कुरा क्यों रहे हो, मुझे पता है, इस मुस्कुराहट की वजह मैं हूं.” उन्होंने तान्या से भी कहा, “तुम रोना मत बेब.”

अमाल मलिक को नीलम ने कहा- आई लव यू

नीलम शांत नहीं हुई और अमाल की तरफ आगे बढ़ी और कहा, “सुनो तुम मेरे बहुत अच्छे दोस्त हो और मैंने अभी जो कुछ भी कहा, उसके लिए सॉरी, लेकिन आई लव यूं.” फिर अमाल कहते हैं कि क्या दिन आ गया है, अब लड़कियां मुझे छेड़ रही हैं. फिर वह शहबाज के पास जाती हैं और कहती है कि मुझे तुम्हारी बाहों में सोना है, क्योंकि हम लोग अच्छे दोस्त हैं.

नीलम गिरी की फ्लर्टिंग स्कील देख क्या बोले फैंस

नीलम गिरी, अमाल मलिक और शहबाज की केमिस्ट्री को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”नीलम बिग बॉस में रौनक बना कर रखी है… काफी स्वीट गर्ल है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”बिग बॉस भी जानते हैं इसी ग्रुप ने घर में रौनक बनाकर रखी है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”जबरदस्त ग्रुप है… नीलम की फ्लर्टिंग स्कील देखकर मजा आ गया.. वह काफी क्यूट हैं.”

यह भी पढ़ें- They Call Him OG: मेगास्टार चिरंजीवी ने पवन कल्याण की ‘ओजी’ का किया जबरदस्त रिव्यू, फिल्म को बताया ‘हॉलीवुड लेवल’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >