Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: ‘बिग बॉस 19’ से कटा अवेज दरबार का पत्ता, नेहल ने खुद को कोसा तो प्रणीत के छलक पड़े आंसू

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 19 वीकेंड का वार में 28 सितंबर को एक और कंटेस्टेंट कम व्यूज की वजह से शो से बाहर हो गए. आइए बताते हैं नाम और पूरी डिटेल्स.

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 19 के 28 सितंबर वाले वीकेंड का वार एपिसोड में इस बार मनोरंजन के साथ-साथ घर में इमोशनल मोमेंट्स भी देखने को मिले. शो में वरुण धवन, जान्हवी कपूर, रोहित सर्राफ और सान्या मल्होत्रा अपनी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ प्रमोट करने पहुंचे. सबने स्टेज पर डांस किया और सलमान खान संग मस्ती की. इसके बाद घरवालों को रोस्ट टास्क करवाया गया, जिसमें तीन टीमों के बीच जमकर तकरार हुई. गौरव खन्ना वाली टीम विजेता बनी और उन्हें सेफ्टी का फायदा मिला. अब शो से किसका पत्ता कटा और क्या कुछ हुआ, आइए बताते हैं.

कौन हुआ ‘बिग बॉस’ के घर से बेघर?

एपिसोड का सबसे बड़ा मोमेंट तब आया जब सलमान खान ने नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स, प्रणित, अशनूर और अवेज को दरवाजे के पास खड़ा किया. जब दरवाजा खुला, तो अवेज दरबार बाहर निकल गए. सलमान ने साफ कर दिया कि इस बार कोई सीक्रेट रूम नहीं है और कम व्यूज के चलते अवेज को बाहर होना पड़ा. इस तरह शो से एक और एलिमिनेशन हुआ.

घरवाले हुए इमोशनल

अवेज के एलिमिनेशन से घर में मायूसी छा गई. अभिषेक बेहद भावुक हो गए और कहा कि उन्होंने अवेज को हमेशा एक्टिव रहने की सलाह दी थी. वहीं, नेहल को गिल्ट महसूस हुआ कि उनकी वजह से अवेज बाहर चले गए. और प्रणित रो पड़े क्योंकि उन्हें अलविदा कहने का मौका नहीं मिला.

सलमान खान ने इस मौके पर सबको नसीहत दी कि शो में टिकने के लिए खुद को साबित करना जरूरी है.

यह भी पढ़े: Jolly LLB 3 Box Office Records: जॉली एलएलबी 3 का 10 दिन में बजा डंका, सनी देओल-शाहरुख खान समेत 8 फिल्मों के लाइफटाइम को दिया धोभी पछाड़

यह भी पढ़े: Baaghi 4 Box Office Records: फुस्स कमाई के साथ ‘बागी 4’ ने बनाया रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड अक्षय कुमार की इस फिल्म को दी पटखनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >