Bigg Boss 18: इस शख्स ने करण वीर मेहरा को टाइम गॉड टास्क से किया आउट, VIDEO में देखें पूरा ड्रामा

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 हर एपिसोड के साथ और भी दिलचस्प होता जा रहा है. घर के अंदर नए झगड़े और विवाद सामने आ रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में टाइम गॉड का टास्क होते देखा गया. जिसमें विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा के बीच लड़ाई और भी गहरी हो गई.

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के प्रतियोगी अपने हाई वोल्टेज ड्रामा की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. नए एपिसोड में हमने देखा कि करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, दिग्विजय सिंह राठी, ईशा सिंह और तजिंदर पाल बग्गा अगले “टाइम गॉड” बनने के मौके के लिए लड़ रहे हैं. अब ऐसा लग रहा है कि इस टास्क में विवियन डीसेना और करण वीर के बीच की लड़ाई और भी ज्यादा बढ़ जाएगी.

विवियन और करणवीर मेहरा में बढ़ेगी दुश्मनी

दरअसल मेकर्स की ओर से बिग बॉस 18 का एक प्रोमो जारी किया गया. जिसने दर्शकों के बीच हलचल मचा दी. क्लिप में विवियन डीसेना को करण वीर मेहरा को पूल में धक्का देते हुए दिखाया गया है. टास्क के दौरान शो के ‘लाडला’ एक नोट पढ़ते हैं, जिसमें लिखा होता है, रिश्तों से भागने वाला करण. एक्टर अपना बचाव करते हुए कहते हैं कि मैं भागता नहीं हूं, अपने रिश्ते को लेकर क्लियर हूं. जहां तक अविनाश संग मेरी बात है. मैं शुरू से क्लियर हूं कि अंत तक ये मेरा दुश्मन ही रहेगा. चूम के साथ मेरा अलग रिश्ता है. चाहे वो दोस्ती हो या फिर प्यार वाला हो. तभी विवियन कहते हैं कि सबसे पुराना तो करण का रिश्ता मेरे साथ है, उसका क्या हुआ. फिर विवियन उन्हें पूल में धक्का देते हुए कहते हैं, ‘ऑलमोस्ट टाइम गॉड.’

विवियन और रजत करते हैं प्लानिंग

अगली ‘टाइम गॉड’ बनाने के लिए रजत दलाल के साथ रणनीतियों पर चर्चा करते हुए विवियन कहते हैं, “जब करण कॉन्फिडेंस में होता है, तो वह चुप रहता है, लेकिन जब वह दबाव में होता है, तो वह हिल जाता है और शोर मचाने लगता है. यह सब ड्रामा है रियल नहीं है.” इसपर रजत कहते हैं कोई भी टाइम गॉड बन जाए, लेकिन करण के पास ये पावर नहीं आनी चाहिए.

Also Read- Bigg Boss 18 Promo: करण वीर की बात सुनकर फूट-फूटकर रोई शिल्पा शिरोडकर, विवियन डीसेना से है कनेक्शन

Read Also- Bigg Boss 18 New Promo: विवियन या करणवीर नहीं, इस कंटेस्टेंट को बिग बॉस 18 में मिला सबसे ज्यादा वोट, घरवालें हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >