Bigg Boss 18: करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना को हराकर ये हसीना बनी नई टाइम गॉड, मिला ये स्पेशल पावर

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के घर में टाइम गॉड का टास्क हुआ. जिसमें श्रुतिका अर्जुन, करण वीर मेहरा, विवियन डीसेना, ईशा सिंह, शिल्पा शिरोडकर और चुम दरंग कटेंडर बने. आइये जानते हैं जीत का स्वाद किस कंटेस्टेंट ने चखा.

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. रियालिटी शो में विवियन डीसेना ने नॉमिनेशन टास्क में भौकाल मचाते हुए अपने दो दोस्तों करण वीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर को नॉमिनेट किया. जिसके बाद सभी घरवाले हैरान रह गए. अब टाइम गॉड टास्क को लेकर कंटेस्टेंट्स अपने समीकरण बैठा रहे हैं. श्रुतिका अर्जुन, करण वीर मेहरा, विवियन डीसेना, ईशा सिंह, शिल्पा शिरोडकर और चुम दरंग जैसे मजबूर कंटेंडर बाकी लोगों को हराकर नए टाइम गॉड दावेदारों के रूप में उभरे.

बिग बॉस 18 में हुआ टाइम गॉड टास्क

बिग बॉस 18 में नए टाइम गॉड को चुनने का टास्क काफी मजेदार रहा. जिसमें गार्डन एरिया को एक गोदाम में बदल दिया गया और दावेदारों को अपनी-अपनी टोकरियों में फल इकट्ठा करने थे. हालांकि दो घरवाले किसी की टोकरी से फल चुरा सकते हैं. वहीं कंटेंडर को अपनी बास्केट किसी भी तरह से बचानी है.

श्रुतिका अर्जुन बनी नई टाइम गॉड

टास्क के अंत में जब गिनती हुई तो श्रुतिका अर्जुन के पास सबसे ज्यादा फल थे, इसी के साथ वह घर की नई टाइम गॉड बन गई. उनके ढेर सारे पावर के साथ दो हफ्ते के नॉमिनेशन से बचने का मौका मिला. श्रुतिका की जीत पर फैंस ने अजीबो-गरीब रिएक्शन दिए. एक यूजर ने लिखा, ”अब फाइनली ईशा सिंह नॉमिनेट होंगी और वह बाहर आएंगी.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”टाइम गॉड बनकर उन्हें सभी से बदला लेना चाहिए, जिन्होंने उन्हें हर्ट किया है.” तीसरे यूजर ने लिखा, ”श्रुतिका शुरुआत से ही अच्छा गेम खेल रही है… उसके अपने मुद्दे है और वह अपने दोस्त का भी तबतक ही साथ देती है, जब तक वह सही होते हैं… अब टाइम गॉड वाला पीरियड देखने में मजा आएगा.” हाल ही के वीकेंड का वार में तजिंदर सिंह बग्गा को बिग बॉस 18 के घर से बाहर कर दिया गया.

Also Read- Vivian Dsena Net Worth: बिग बॉस 18 के हाईएस्ट पेड एक्टर हैं विवियन, इतना करते हैं चार्ज, नेटवर्थ जान रह जाएंगे हैरान

Also Read- Bigg Boss 18: टाइम गॉड की टास्क में सारा अरफीन खान ने किया करणवीर का मुंह काला, विवियन की वजह से शिल्पा हुईं हर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >