Bigg Boss 18 Promo: करण वीर की बात सुनकर फूट-फूटकर रोई शिल्पा शिरोडकर, विवियन डीसेना से है कनेक्शन

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का नया प्रोमो आया है, जिसमें शिल्पा शिरोडकर को फूट फूटकर रोते हुए देखा जा सकता है. इधर करण वीर उनसे कई सारी शिकायतें करते नजर आ रहे हैं.

Bigg Boss 18 Promo: बिग बॉस 18 हर दिन के साथ दिलचस्प होता जा रहा है. हाल ही में शो में तीन वाइल्डकार्ड की एंट्री हुई. जिससे घर का माहौल पूरी तरह बदल गया. रजत दलाल इस वक्त घर के टाइम गाड है. नॉमिनेशन टास्क के दौरान उन्होंने जबरदस्त गेम खेला और अपने दुश्मनों को इसमें हिस्सा लेने का मौका दिया. हैरानी की बात यह है कि शिल्पा शिरोडकर ने करण वीर मेहरा को नॉमिनेट किया. वे घर के अंदर बहुत अच्छे दोस्त हैं और ऐसे में उनके इस कदम ने सभी को चौंका दिया.

क्यों फूट-फूटकर रोने लगती हैं शिल्पा शिरोडकर

बिग बॉस 18 के नए प्रोमो में करण वीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर को नॉमिनेशन टास्क को लेकर बात करते हुए देखा जा रहा है. वहीं शिल्पा फूट-फूटकर रो रही हैं. दरअसल कुछ हफ्ते पहले घर में टाइम गॉड का टास्क हुआ था, जिसमें शिल्पा ने करण को न चुनकर विवियन डीसेना को मौका दिया था. इसी बारे में बात करते हुए करण प्रोमो में कह रहे हैं कि जैसे उन्होंने विवियन को टाइम गॉड बनाया, उन्हें उम्मीद थी कि वह उनका नाम लेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

करण वीर मेहरा को विवियन से इस बात की है चिढ़

करण ने आगे बताया कि जब विवियन टाइम गॉड थे, तो उन्होंने कोई काम नहीं किया और अब भी वह सिर्फ कपड़े उठा रहे हैं. करण ने कहा कि उन्हें इस सब से चिढ़ महसूस होती है. शिल्पा शिरोडकर रोने लगती हैं और करण वीर मेहरा से उन्हें नॉमिनेट करने के लिए माफी मांगती हैं. हालांकि करण अपनी बात कहना जारी रखते हैं और उन्हें सांत्वना देने की कोशिश करते हैं.

Read Also- Bigg Boss 18 New Promo: विवियन या करणवीर नहीं, इस कंटेस्टेंट को बिग बॉस 18 में मिला सबसे ज्यादा वोट, घरवालें हैरान

Also Read: Bigg Boss 18: सलमान खान ने कशिश कपूर के अतीत पर उठाया सवाल, तो भड़की एक्ट्रेस, बोलीं- मुझे 2 करोड़ देंगे तो…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >