Bigg Boss 18: PM मोदी के एक्स बॉडीगार्ड ने क्यों रिजेक्ट किया बिग बॉस का ऑफर, कह दी ये बड़ी बात

Bigg Boss 18: पीएम नरेंद्र मोदी के एक्स बॉडीगार्ड लकी ​​बिष्ट को बिग बॉस 18 में जाने के लिए भारी भरकम फीस ऑफर हुई थी. हालांकि उन्होंने एक झटके में रियालिटी शो को रिजेक्ट कर दिया.

Bigg Boss 18: सलमान खान की ओर से होस्ट किया जाने वाला रियालिटी शो बिग बॉस 18 इन-दिनों ट्रेंड में है. जहां घर के अंदर हर दिन हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलता है. शो में दो वाइल्ड कार्ड की एंट्री भी हो चुकी है, ऐसे में क्या आप जानते हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी के एक्स बॉडीगार्ड लकी ​​बिष्ट को भी रियालिटी शो ऑफर हुआ था. उन्हें शिरकत करने के लिए मोटी रकम भी दी जा रही थी, लेकिन उन्होंने इसे तुरंत रिजेक्ट कर दिया.

पीएम मोदी के एक्स बॉडीगार्ड ने क्यों रिजेक्ट किया बिग बॉस 18

लकी ​​बिष्ट ने एक बयान में कहा, “एक रॉ एजेंट के रूप में हमारी लाइफ आम लोगों की तरह नहीं होती. इसमें कई रहस्य छिपे होते हैं, जो किसी को पता नहीं होता है. हमें अपनी पहचान या निजी जीवन को छिपाकर रखने की ट्रेनिंग दी जाती है और अब तक इसका पालन किया है. बिग बॉस 18 में नहीं जाना मेरा फैसला था और खुशी है कि लोग सपोर्ट कर रहे हैं.”

कौन है लकी ​​बिष्ट

लकी ​​बिष्ट ने साल 2009 में भारत के सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड कमांडो के रूप में अपना नाम बनाया. वह पूर्व में एक रॉ एजेंट भी रह चुके हैं. उनका प्रभावशाली करियर गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान शुरू हुआ. बिष्ट की लाइफ तब बदली, जब उन्हें उत्तराखंड में नेपाल सीमा पर राजू परगाई और अमित आर्य की दोहरी हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया और जेल में डाल दिया गया. हालांकि, लंबी कानूनी लड़ाई के बाद उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया गया.

Read Also- Bigg Boss 18 New Promo: विवियन या करणवीर नहीं, इस कंटेस्टेंट को बिग बॉस 18 में मिला सबसे ज्यादा वोट, घरवालें हैरान

Also Read: Bigg Boss 18: सलमान खान ने कशिश कपूर के अतीत पर उठाया सवाल, तो भड़की एक्ट्रेस, बोलीं- मुझे 2 करोड़ देंगे तो…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >