Bigg Boss 18 Nominations: इन 7 कंटेस्टेंट पर लटकी है घर से बेघर होने की तलवार, ऐलिश के बाद कौन होगा आउट

Bigg Boss 18 Nominations: बिग बॉस 18 में वीकेंड का वार एपिसोड में शॉकिंग एलिमिनेशन हुआ. जहां ऐलिश कौशिक को कम वोट मिलने की वजह से घर से बेघर होना पड़ा. वहीं इस वीक भी 7 कंटेस्टेंट नॉमिनेटेड हैं.

Bigg Boss 18 Nominations: बिग बॉस 18 इन-दिनों फुल स्पीड से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. हाल ही में रियालिटी शो में तीन खूबसूरत वाइल्डकार्ड की एंट्री हुई, जिन्होंने अपनी ग्लैमरस अदाओं से घर का तापमान बढ़ा दिया. वहीं वीकेंड का वार में ऐलिश कौशिक का शॉकिंग एलिमिनेशन हुआ. जहां प्रीमियर डेट पर बिग बॉस ने उन्हें टॉप 2 कंटेस्टेंट बताया था. वहीं कम वोट मिलने के चलते, वह आउट हो गई. गौरतलब है कि इस हफ्ते भी सात प्रतियोगियों को नॉमिनेट किया गया है.

इस हफ्ते यह कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट

लोकप्रिय सोशल मीडिया पेज बिग बॉस तक के अनुसार, इस हफ्ते का नॉमिनेशन काफी स्पेशल था. जहां दोस्तों के बीच अग्नि परीक्षा रखी गई थी. इसमें जो कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुआ. उनमें अविनाश मिश्रा, तजिंदर बग्गा, सारा अरफीन खान, करणवीर मेहरा, कशिश कपूर, विवियन डीसेना और श्रुतिका अर्जुन शामिल हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस के घर से बेघर होने वाला अगला व्यक्ति कौन होगा.

बिग बॉस 18 से इन कंटेस्टेंट का कट चुका है पत्ता

बिग बॉस 18 में सबसे पहले हेमा शर्मा का एलिमिनेशन हुआ, उसके बाद मुस्कान बामने, नायरा बनर्जी, शहजादा धामी, गुणरत्न सदावर्ते और अरफीन खान का एलिमिनेशन हुआ. इस लिस्ट में लेटेस्ट नाम ऐलिस कौशिक का है. इस महीने की शुरुआत में, कशिश कपूर, दिग्विजय राठी, एडिन रोज, यामिनी मल्होत्रा ​​और अदिति मिस्त्री ने वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट बनकर शो में एंट्री ली. सलमान खान की ओर से होस्ट किया जाने वाला शो हर दिन रात 9:30 बजे कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर टेलीकास्ट होता है.

Also Read- Bigg Boss 18 New Promo: हिना खान ने घरवालों का ऐसा दिया टास्क, उतर गए हर कंटेंट्स के मास्क

Also Read- Bigg Boss 18 Highlights: रजत-विवियन की फाइट पर सलमान खान हुए ऑफेंड, क्या अब घरवाले खुद को कर पाएंगे डिफेंड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >