Bigg Boss 18 Mid Week Elimination: ग्लैमरस अदाएं नहीं कर पाई घरवालों को इम्प्रेस, होना पड़ा घर से बेघर

Bigg Boss 18 Mid Week Elimination: बिग बॉस 18 इन-दिनों ट्रेंड में है. हर दिन घर के अंदर कई झगड़े होते हैं, जो दर्शकों को खूब एंटरटेन करते हैं. अब मिड वीक एलिमिनेशन हुआ है. जिसमें ये वाइल्ड कार्ड आउट हुई.

Bigg Boss 18 Mid Week Elimination: सलमान खान का शो बिग बॉस 18 हर दिन के साथ मजेदार और धमाकेदार होता जा रहा है. सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि ईशा सिंह घर की नई टाइम गॉड बन गई हैं. वहीं तीन वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स एडेन रोज, अदिति मिस्त्री और यामिनी मल्होत्रा की एंट्री भी हुई, जिन्होंने घर में आते ही अपनी ग्लैमरस अदाओं से दर्शकों का दिल जीत लिया. हालांकि बिग बॉस ने नॉमिनेशन टास्क के दौरान ऐलान किया था कि जिस वाइल्ड कार्ड ने अब तक घर में कोई भी रिश्ते नहीं बनाए हैं. उन्हें मिड वीक एलिमिनेशन में बेघर कर दिया जाएगा.

बिग बॉस 18 के घर से अदिति मिस्त्री हुई आउट?

बिग बॉस 18 का एक प्रोमो आउट हुआ है, जिसमें बिग बॉस घर के तीनों वाइल्डकार्ड को बुलाते हैं. वहीं घरवालों को बताना होता है कि कौन इस घर में रहने के लायक है और किसे बाहर जाना चाहिए. जहां करण एडेन रोज को बचाते हैं. वहीं ईशा यामिनी का नाम लेती हैं. अब बिग बॉस तक के ट्वीट के मुताबिक अदिति मिस्त्री घर से एलिमिनेट हो गई हैं.

अदिति मिस्त्री को विवियन ने कही थी ये बात

अदिति मिस्त्री ने हाल ही में गलत कारणों से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. जहां वह बिकनी पहनकर बाहर आई. ये मंजर देखकर हर कोई शॉक्ड हो गया. उन्होंने अविनाश का शर्ट तक फाड़ा. इसके अलावा विवियन को गुदगुदी करने की कोशिश की. जिसके बाद एक्टर ने उन्हें ये हरकत दोबारा नहीं करने की हिदायत दी. अभी तक अदिति बीबी हाउस में किसी से दोस्ती नहीं कर पाई हैं और घर के कोने में ही चुपचाप बैठी रहती हैं.

Also Read- Bigg Boss 18 Video: टाइम गॉड बनते ही ईशा ने दोस्ती रखी साइड, विवियन-अविनाश बोले- गलत लड़की को…

Also Read: Bigg Boss 18 Winner: ये कंटेस्टेंट बनेगा बिग बॉस 18 का विनर, ऐलिस कौशिक ने किया रिवील

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >