Eisha Singh Eliminated: ईशा सिंह हुई घर से बेघर, ट्रॉफी जीतने का सपना रहा अधूरा

Bigg Boss 18 Grand Finale: बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले बस कुछ ही देर में शुरू होने वाला है. सीजन का विजेता कौन बनेगा, इसमें अभी संशय बना हुआ है. हालांकि अब फिनाले का पहला एविक्शन हो चुका है.

Eisha Singh Eliminated: सलमान खान की ओर से होस्ट किया जाने वाले शो बिग बॉस 18 का जबरदस्त क्रेज दर्शकों में दिखा. आज 18वें सीजन का ग्रैंड फिनाले है. कुछ ही देर में पता चलेगा कि विनर कौन है. रजत दलाल, विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. हालांकि ताजा अपडेट के मुताबिक ट्रॉफी के करीब पहुंचने से कुछ कदम पहले ही ईशा सिंह बाहर हो गई हैं. इस सीजन की सबसे दमदार खिलाड़ियों में से एक एक्ट्रेस इस शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में शामिल नहीं हो पाईं. हालांकि उनके साथी दोस्त विवियन और अविनाश अभी भी खेल में हैं और अपनी जीत के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

ईशा सिंह फिनाले में आकर हुई बेघर

ईशा शो की छठी फाइनलिस्ट बनीं, जिन्होंने फिनाले के दिन घर को अलविदा कह दिया. बिग बॉस के फैन पेज ने एक ट्वीट शेयर किया. जिसमें लिखा, “बिग बॉस 18 ग्रैंड फिनाले अपडेट… फिनाले पर पहला एविक्शन ईशा सिंह को नंबर 6 स्थान पर इविक्ट किया गया है ..टॉप 5 में रजत दलाल, विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, करणवीर मेहरा और चूम दरंग हैं.”

ईशा के बाहर होने पर क्या बोले नेटिजन्स

ईशा के यूं बाहर होने पर नेटिजन्स अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “इस बीच अविनाश सोच रहे थे कि ईशा ज्यादा मजबूत है” एक दूसरे यूजर ने कहा, “आखिरकार ईशा को पता चल गया कि उसने क्या किया है पूरे शो में… चुम उससे आगे निकल गई है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “चलो आखिरकार मैडम आउट हो गई है… विनर कौन बनेगा बस इसका इंतजार है.” दर्शक ग्रैंड फिनाले एपिसोड में प्रतियोगियों और पूर्व-प्रतियोगियों के कुछ डांस करते हुए देखेंगे. ग्रैंड फिनाले 9:30 बजे ColorsTV और JioCinema पर स्ट्रीम और टेलीकास्ट होगा.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Finale Live Updates: फिनाले के पहले एविक्शन में ईशा सिंह हुई आउट, इन 2 में से कोई बनेगा विनर

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Finale: इतने बजे से शुरू होगा बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले, जानें प्राइज मनी, टॉप 2 कंटेस्टेंट के नाम से हटा पर्दा?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >