Bigg Boss 18: शो में ग्लैमर का तड़का लगाएगी ये हसीना, कंटेस्टेंट्स को देगी कड़ी टक्कर, कौन है ये पॉपुलर शख्स?

Bigg Boss 18: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में एक और एंट्री होने वाली है. ये हसीना रियलिटी सीरीज फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स में नजर आई थी.

Bigg Boss 18: दिल्ली की सोशलाइट शालिनी पासी ‘फैबुलस लाइफ्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ शो में आने के बाद काफी चर्चा में आ गई. इस शो में महीप कपूर, सीमा सजदेह, नीलम कोठारी सोनी, भावना पांडे, कल्याणी चावला, रिद्धिमा कपूर भी शामिल थीं. अब सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि शालिनी, सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में एंट्री करने वाली है. अगर रिपोर्ट्स सही निकले तो शालिनी के आने से शो में नया ट्विस्ट दर्शकों को देखने मिलेगा.

शालिनी पासी करेगी बिग बॉस 18 में एंट्री

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ”शालिनी पासी बिग बॉस 18 में एंट्री लेने के लिए तैयार है. एक सूत्र ने बताया कि, शालिनी की मौजूदगी आकर्षक है और वह जहां जाती है सारा अटेंशन उनपर शिफ्ट हो जाता है. उनकी एंट्री से शो में ग्लैमर, षडयंत्र और अप्रत्याशितता का मिश्रण देखने मिलेगा. उनकी मौजूदगी शो में चल रहे ड्रामा को और ज्यादा गहरा करेगा.”

शालिनी पासी ने कही ये बात

एक हफ्ते पहले शालिनी पासी ने आस्क मी सेशन रेडिट पर किया था. इस दौरान उनके एक फैन ने उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में पूछा था. इसपर शालिनी ने जबाव दिया था, बहुत सारे प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में है, जिसके बारे में मैं आपको बताती रहूंगी. 2025 में कई सारे सरप्राइज है आपके लिए और इसके लिए आप तैयार रहें. बता दें कि बिग बॉस 18 में कुछ हफ्ते पहले ही शो में यामिनी मल्होत्रा, दिग्विजय राठी, कशिश कपूर, एडिन रोज और अदिति मिस्त्री की एंट्री हुई थी. हालांकि अदिति शो से हाल ही में बाहर हुई है.

Also Read: Bigg Boss 18 PROMO: सलमान खान ने करण और शिल्पा के रिश्ते पर उठाया सवाल, कहा- बर्दाश्त करने की एक लिमिट…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >