Bigg Boss 18 Elimination: ईशा के बाद ये कंटेस्टेंट हुआ एलिमिनेट, ट्रॉफी नहीं जीत पाने वाले शख्स का नाम जानिये

Bigg Boss 18 Elimination: बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले बस कुछ ही देर में शुरू होने वाला है. ऐसे में लेटेस्ट अपडेट की मानें तो चुम दरांग शो से एविक्ट हो चुकी हैं. टॉप 4 फाइनलिस्ट में अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना, रजत दलाल औऱ करणवीर मेहरा का नाम शामिल है.

Bigg Boss 18 Elimination: बिग बॉस 18 का विनर कौन बनेगा, इसपर अभी सस्पेंस बना हुआ है. फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स के लिए वोट कर चुके हैं. कुछ ही देर में सलमान खान के साथ ग्रैंड फिनाले शुरू होगा और भाईजान हाथ उठाकर इस सीजन के विजेता को चमचमाती हुई ट्रॉफी के साथ 50 लाख का ईनाम देंगे. हालांकि फिनाले से पहले एक के बाद एक शॉकिंग एविक्शन हो रहा है. जहां ईशा सिंह छठे नंबर पर आकर आउट हो गई. वहीं अब चुम दरांग का ट्रॉफी जीतने का सपना भी टूट गया है.

चुम दरांग हुई बिग बॉस 18 से बेघर

फिनाले के दिन चुम दरांग नंबर पांच पर आकर बि बॉस 18 से एविक्ट हो चुकी हैं. बिग बॉस तक ने ट्वीट कर लिखा, ”बिग बॉस 18 ग्रैंड फिनाले अपडेट… फिनाले पर दूसरा एविक्शन, ईशा सिंह के बाद अब चुम दरांग 5वें नंबर पर बेघर हो गए हैं. टॉप 4 कंटेस्टेंट में अविनाश मिश्रा, करण वीर मेहरा, रजत दलाल और विवियन डीसेना का नाम शामिल है.”

बिग बॉस 18 में चुम दरंग की जर्नी

बिग बॉस 18 में चुम दरंग की जर्नी रोलरकोस्टर राइड जैसी रही. घर में रहने के दौरान उन्हें झगड़े, ड्रामा और कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा. चाहे अविनाश मिश्रा और श्रुतिका अर्जुन संग उनकी लड़ाई हो या फिर करणवीर मेहरा संग प्यार मोहब्बत, दर्शकों ने हर एंगल को काफी ज्यादा पसंद किया. उन्होंने शिल्पा शिरोडकर से भी काफी अच्छा ब़ॉन्ड शेयर किया. दर्शक बिग बॉस 18 का फिनाले जियो सिनेमा पर ऑनलाइन देख सकते हैं. इसके अलावा कलर्स टीवी पर भी यह टेलीकास्ट होगा.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Finale Live Updates: फिनाले के पहले एविक्शन में ईशा सिंह हुई आउट, इन 2 में से कोई बनेगा विनर

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Finale: इतने बजे से शुरू होगा बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले, जानें प्राइज मनी, टॉप 2 कंटेस्टेंट के नाम से हटा पर्दा?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >