Bigg Boss 18 के फिनाले में पहुंचने के लिए ईशा सिंह ने मेकर्स को दिए इतने पैसे? परिवार बोला- यह देखकर निराशा…

Bigg Boss 18: ईशा सिंह इस समय बिग बॉस 18 में नजर आ रही है. सोशल मीडिया पर ऐसा कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस ने फिनाले में पहुंचने के लिए मेकर्स को पैसे दिए. अब उनकी टीम ने इसपर प्रतिक्रिया दी है.

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले रविवार यानी आज 19 जनवरी को है. ग्रैंड फिनाले काफी खास होने वाला है और कहा जा रहा है कि इसमें अक्षय कुमार आ सकते हैं. इसके अलावा सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि सलमान खान की फिल्म सिकंदर के कास्ट इसमें शामिल होंगे. टॉप 6 में विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, करण वीर मेहरा, चुम दरंग और रजत दलाल हैं. इस बीच ऐसा दावा किया जा रहा है कि ईशा ने फिनाले में जगह बनाने के लिए 30 प्रतिशत पेमेंट दी है. अब इसपर उनके परिवार और टीम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

क्या बिग बॉस 18 के फिनाले में जगह बनाने के लिए ईशा सिंह ने दिए पैसे?

ईशा सिंह के परिवार ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है. इस स्टेटमेंट के अनुसार, हम ईशा की टीम और परिवार की तरफ से बता रहे हैं कि मीडिया पोर्टल में किए जा रहे दावे कि ईशा बिग बॉस के फिनाले में जगह सुरक्षित करने के लिए अपनी कमाई का 30% दे रही है, वह गलत है. इस तरह के आरोप ना केवल निराधार हैं, बल्कि ईशा के सालों से अपने करियर में की गई कड़ी मेहनत के प्रति भी बेहद अपमानजनक हैं. ईशा ने अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में जगह बनाई है.

ईशा का सपोर्ट करें ताकि…

उनकी टीम ने आगे लिखा कि, यह देखकर निराशा होती है कि कितनी आसानी से गलत अफवाह फैल जाती है, जिससे उस इंसान की इमेज खराब हो सकती है जिसने अपने सपनों को हासिल करने के लिए बहुत मेहनता किया हो. हम सभी से आग्रह करेंगे कि ऐसे अफवाह से बचें और ईशा का सपोर्ट करें ताकि वह अपने करियर में साइन करें. बता दें कि बिग बॉस 18 में ईशा, अविनाश सिंह. विवियन डीसेना और एलिस कौशिक संग दोस्ती को लेकर चर्चा में आई थी. एलिस शो से बाहर हो चुकी है और टॉप 6 में विवियन और ईशा हैं.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Finale: इतने बजे से शुरू होगा बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले, जानें प्राइज मनी, टॉप 2 कंटेस्टेंट के नाम से हटा पर्दा?

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Winner: कौन होगा बिग बॉस 18 का विनर? KRK ने की भविष्यवाणी, जानिए आप भी नाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >