Bigg Boss 18: पहले वीकेंड के वार एपिसोड में ये कंटेस्टेंट हुआ बाहर, नाम जानकर लगेगा बड़ा झटका

सलमान खान के शो बिग बॉस 18 से पहला एलिमिनेशन हुआ. जो कंटेस्टेंट शो से बाहर हुआ, उसका नाम जानकर आप शॉक्ड हो जाएंगे. बता दें कि शो 6 अक्टूबर को शुरू हुआ था.

Bigg Boss 18: रियलिटी शो बिग बॉस 18, 6 अक्टूबर से कलर्स पर शुरू हो चुका है. शो शुरू होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. रविवार को शो का पहला वीकेंड का वार एपिसोड टेलीकास्ट हुआ. होस्ट सलमान खान ने इस सीजन के पहले एलिमिनेशन की घोषणा की. इस सीजन जो शो से सबसे पहले बाहर हुआ है, उसका नाम जानकर आपको झटका लगेगा.

बिग बॉस 18 से सबसे पहले कौन हुआ बाहर

बिग बॉस 18 से रविवार को सलमान खान ने घोषणा की सारे कंटेस्टेंट सेफ है और इस हफ्ते कोई एलिमिनेशन नहीं होगा. हालांकि इसमें एक ट्विस्ट है. डंकी गधराज को शो से बाहर कर दिया गया है. गधराज कंटेस्टेंट गुणरत्न का पेट है, जिसे वो शो में लेकर आया था.

डंकी गधराज को लेकर क्या कंट्रोवर्सी चल रहा था

एनिमल राइट्स संस्था पेटा इंडिया ने बिग बॉस 18 में एंटरटेंनमेंट के पर्पस से डंकी के इस्तेमाल पर नाराजगी जाहिर की थी. इसके अलावा सलमान खान को पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स के भारतीय अंग ने लेटर लिखकर डंकी का इस्तेमाल सेट पर करने से मना किया था. साथ ही उसे हटाने के लिए भी कहा ता. फिलहाल डंकी गधराज शो से बाहर जाने वाले पहले कंटेस्टेंट बन गए है.

बिग बॉस 18 में किस-किस कंटेस्टेंट ने लिया भाग

सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में इस बार मुस्कान बामने, शहजादा धामी, चाहत पांडे, करण वीर मेहरा, एलिस कौशिक, ईशा सिंह, न्यारा एम बनर्जी, विवियन डीसेना, शिल्पा शिरोडकर, गुणरत्ना सदावर्ते, रजत दलाल, चुम दारांग, तजिंदर पाल सिंह बग्गा, अविनाश मिश्रा, अरफीन खान, सारा अरफीन खान, श्रुतिका अर्जुन ने भाग लिया है.

Also Read: Bigg Boss 18 Contestants List: शो के लिए कंफर्म हुए ये कंटेस्टेंट, एक का तो साउथ स्टार महेश बाबू के साथ है कनेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >