Bigg Boss 17 की बढ़ती TRP का सीरियल्स पर असर, ये टीवी शोज होंगे ऑफएयर, देखें लिस्ट में आप फेवरेट शो तो नहीं

1 / 1
Bigg Boss 17 की बढ़ती TRP का सीरियल्स पर असर, ये टीवी शोज होंगे ऑफएयर, देखें लिस्ट में आप फेवरेट शो तो नहीं
फुल स्क्रीन में देखें

Bigg Boss 17 की बढ़ती TRP का सीरियल्स पर असर, ये टीवी शोज होंगे ऑफएयर, देखें लिस्ट में आप फेवरेट शो तो नहीं

बिग बॉस 17 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. शो पहले दिन से ही दर्शकों को 24 घंटे एंटरटेन कर रहा है. जिसकी वजह से कई लोग अब सीरियल्स देखना बंद कर रहे हैं. कई टीवी शोज हैं, जो अब ऑफएयर होने जा रहे हैं.

बिग बॉस 17 को शुरू हुए लगभग एक हफ्ता हो गया है और ये दर्शकों का भरपूर एंटरटेनमेंट कर रहा है. प्रतियोगियों ने इसे ���ाफी दिलचस्प बना दिया है और ऐसा लग रहा है कि यह शो अन्य डेली सीरियल के लिए खतरा बनता जा रहा है. ऐसे कई शो हैं, जो कथित तौर पर जल्द ही ऑफ-एयर होने वाले हैं. ऐसी बहुत सी खबरें इंटरनेट पर घूम रही हैं. यहां उन टीवी शो पर एक नजर है जो कथित तौर पर ऑफ-एयर हो रहे हैं.

कथा अनकही

अदिति शर्मा और अदनान खान स्टारर कथा अनकही कथित तौर पर ऑफ-एयर हो रही है. शो के ऑफ-एयर होने की अफवाहें काफी समय से चल रही हैं. वियान और कथा की प्रेम कहानी काफी लोकप्रिय हो गई है और यह जोड़ी सोशल मीडिया पर भी हिट है.

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई ने 700 से अधिक एपिसोड पूरे कर लिए हैं. कथित तौर पर शो की शूटिंग पूरी हो चुकी है और आखिरी कुछ एपिसोड इस महीने में प्रसारित होंगे.

तितली

तितली ने शो की शूटिंग पूरी कर ली है और आखिरी एपिसोड इस महीने के अंत तक प्रसारित होंगे.

दिल दियां गल्लां

दिल दियां गल्लां को बहुत से लोग पसंद करते हैं. हाल ही में कावेरी प्रियम ने शो छोड़ दिया था और देवोलीना भट्टाचार्जी की एंट्री हुई थी. शो में लीप आया और रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब यह जल्द ही ऑफ-एयर हो रहा है.

जुनूनियत

अंकित गुप्ता स्टारर जुनूनियत भी कथित तौर पर जल्द ही ऑफ-एयर होने वाली है. हालांकि, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है.

सिन्दूर की कीमत 2

बताया जा रहा है कि ‘सिंदूर की कीमत 2’ भी इस महीने के अंत तक खत्म हो जाएगी. वर्तमान में सिन्दूर की कीमत 2 में खलनायक के रूप में देखे जाने वाले शान मिश्रा को अब इमली में समानांतर मुख्य भूमिका मिली है.

बिग बॉस 17 जीत रहा दिल!

बिग बॉस 17 शानदार प्रदर्शन कर रहा है और ऐसा लग रहा है कि यह शो कई टीवी सीरियल्स के लिए खतरा बनने वाला है. सलमान खान का रियालिटी शो 3 हफ्ते तक चलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >