Bigg Boss 17 के ग्रैंड फिनाले का यहां मिलेगा LIVE टेलीकास्ट, जानें फोन पर कैसे और कहां देखें, नोट कर लें टाइम

बिग बॉस 17 अब खत्म होने वाला है और 28 जनवरी को विनर के नाम से पर्दा हट जाएगा. इस बार का ग्रैंड फिनाले काफी खास और स्पेशल होगा, जिसका फैंस दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं. टॉप 5 में मुनव्वर फारूकी, अभिषेक कुमार, अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा और अरुण है. आपको बताते है शो के फिनाले को कब और कहां देखें.

बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले 28 जनवरी को है. फिलहाल टॉप 5 में मुनव्वर फारूकी, अभिषेक कुमार, अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा और अरुण है. ग्रैंड फिनाले काफी खास होने वाला है.

कलर्स टीवी के अनुसार, सलमान खान के शो बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले एपिसोड शाम 6 बजे शुरू होगा और विजेता की घोषणा 12 बजे की जाएगी. बता दें कि फिनाले छह घंटे का होगा.

बिग बॉस 17 का फिनाले एपिसोड JioCinema ऐप पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा. साथ ही कलर्स टीवी पर लाइव प्रसारित किया जाएगा.कॉमेडियन भारती सिंह अपने पति हर्ष लिंबाचिया और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरहान अवत्रमणि उर्फ ओरी के साथ ग्रैंड फिनाले की शोभा बढ़ाएंगी.

फोन पर देखने के लिए आपके पास एक स्मार्टफोन होना चाहिए. जिसमें आप जियो सिनेमा एप डॉउनलोड किजिए. उसके बाद बिग बॉस 17 लाइव पर क्लिक बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले देख सकते हैं. इसे आप फ्री में देख सकते है.

टेलीचक्कर के रिपोर्ट्स के अनुसार, बिग बॉस 17 के विनर को 30 से 40 लाख रुपए की धनराशि मिलेगी. कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि विनर को 50 लाख रुपए मिलेगा. हालांकि कुछ कन्फर्म बताया नहीं गया है.

बिग बॉस खबरी की ओर से एक ट्वीट किया गया, जिसमें टॉप 3 कंटेस्टेंट का नाम लिखा हुआ है. जिसमें मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा शामिल है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुनव्वर फारुकी बिग बॉस 17 के विनर बन सकते हैं. जैसे-जैसे ग्रैंड फिनाले की उलटी गिनती जारी है, फैंस अपनी सीटों पर खड़े होकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि ये सीजन कौन जीतेगा.

बिग बॉस 17 में वोटिंग लाइनें खोल दी गई हैं, जिससे दर्शक अपने पसंदीदा प्रतियोगियों का सपोर्ट कर सकते हैं. कॉम्पिटिशन तेज हो गई है. मन्नारा चोपड़ा, मुनव्वर फारुकी, अरुण श्रीकांत माशेट्टी, अंकिता लोखंडे और अभिषेक कुमार विजेता की ट्रॉफी के लिए एक दूसरे से भिड़ रहे हैं.

Also Read: Bigg Boss 17: वीकेंड का वार में बेहोश हुई ये कंटेस्टेंट, क्या शो से कटेगा पत्ता? मुनव्वर फारूकी से है कनेक्शन

हाल ही में बिग बॉस 17 से विक्की जैन बाहर हुए थे. विक्की ने अपनी पत्नी अंकिता लोखंडे के साथ एंट्री लिया था. शो में उनके बीच खूब सारा तकरार और तीखी बहस देखने को मिला था.

28 जनवरी को ग्रैंड फिनाले का फैंस इंतजार कर रहे हैं. अब देखना होगा इस सीजन विनर की ट्राफी कौन उठाता है.

Also Read: Bigg Boss 17 Winner: मुनव्वर फारुकी बनेंगे बिग बॉस 17 के विनर! टॉप 2 में होंगे ये कंटेस्टेंट, जानें नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >