Bigg Boss 16: करण जौहर ने गौतम-सौंदर्या के रिश्ते पर उठाया सवाल, उनके रिलेशनशिप को बताया फेक, कही ये बात

बिग बॉस 16 के वीकेंड का वार रविवार एपिसोड में शिव और शालीन एक तरफ उलझते दिखे. तो दूसरी तरफ सौंदर्या शर्मा और गौतम विग के रिश्ते पर करण जौहर ने बड़ी बात कह दी. हालांकि करण की बात सुनकर गौतम ने इसे मानने से इनकार कर दिया.

Bigg Boss 16 Weekend Ka Vaar: ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) के रविवार का एपिसोड काफी धमाकेदार रहा. इस एपिसोड में करण जौहर ने सौंदर्या शर्मा और गौतम विग के रिश्ते पर उनसे सवाल पूछा. गौतम, करण की बातें सुनकर शॉक्ड हो गए. वहीं, शिव औऱ शालीन भनोट में लड़ाई हुई. शिव और शालीन में जमकर तू-तू मैं- मैं देखने मिला. शिव उन्हें ये कहते दिखे कि वो उनकी स्माइल और चर्बी दोनों निकाल देंगे.

करण जौहर ने कही बड़ी बात

करण जौहर ने गौतम विग की अच्छी क्लास लगा दी. करण, सौंदर्या शर्मा और गौतम विग से कहते है कि, आपका रिलेशनशिप फ्रॉड है, फेक है. इसका जिम्मेदार है गौतम. आप घर के हर कोने में जाकर बोलते है कि सौंदर्या फ्री स्पिरिट है. ये सुनकर गौतम कहते है कि उसने ये वर्ड यूज नहीं किया है. करण इसपर नाराज हो जाते है औऱ कहते है ये सबकुछ रिकॉर्ड है. वो कहते है कि अगर वो सौंदर्या की जगह होते तो इसे इंसल्ट की तरह लेते.

शिव औऱ शालीन की लड़ाई

इस प्रोमो वीडियो के कैप्शन में लिखा है, गौतम और सौंदर्या के रिलेशनशिप पर उठाए करण जौहर ने सवाल. किस बात पर है ये नया बवाल. ­­वहीं, शिव और शालीन की जमकर फाइट देखने मिला इस एपिसोड में. शिव कहते है, शालीन पर कोई विश्वास नहीं कर सकता. इसे देखकर समझ नहीं आता कि ये सच बोल रहा है या एक्टिंग कर रहा है. जिसके बाद शालीन उनके पास जाकर कहते है कि, तुमने बोला कि चर्बी निकालोगे.

शिव की बातों से चिढ़े शालीन

शालीन की बातों पर शिव कहते है, मुझे ढ़ग से निकालनी भी आती है. माहौल थोड़ा सीरियस हो जाता है. दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने खड़े दिखते है. शिव उनसे कहते है, स्माइल भी निकालूंगा और चर्बी भी. इसके कैप्शन में लिखा है, शिव और शालीन के बीच ये बहस क्या लेगी एक सीरियस टर्न. बता दें कि शालीन इन दिनों टीना दत्ता के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में है.

Also Read: Bigg Boss 16 को लेकर आई शॉकिंग खबर, सलमान खान को हुआ डेंगू, अब ये पॉपुलर स्टार करेंगे शो को होस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >