Bigg Boss 16 से बाहर होने के बाद भी सुंबुल तौकीर ने की तगड़ी कमाई, 18 हफ्तों में एक्ट्रेस ने बनाए कितने पैसे

बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड में होस्ट करण जौहर ने अनाउंस किया कि सुंबुल तौकीर खान का शो से सफर खत्म हो गया. एक्ट्रेस अपना नाम सुनकर थोड़ा इमोशनल हो गई. बिग बॉस 16 में सुंबुल तौकीर खान लगभग 18 हफ्तों तक रही.

Bigg Boss 16 Sumbul Touqeer Khan: बिग बॉस 16 से सुंबुल तौकीर खान का सफर खत्म हो गया. सुंबुल ने शो में कई उतार-चढ़ाव देखा. कभी शालीन भनोट और टीना दत्ता को लेकर तो कभी सलमान खान की डांट को लेकर वो अक्सर चर्चा में रही. शालीन को लेकर वो काफी ज्यादा ट्रोल भी हुई. हालांकि अब उनके शो से बाहर निकलने की बात जानकर फैंस काफी दुखी है. लेकिन एक बात जानकर आपको हैरानी होगी कि उन्होंने शो से तगड़ी कमाई कर ली है.

बिग बॉस 16 से बाहर हुई सुंबुल तौकीर खान

बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड में होस्ट करण जौहर ने अनाउंस किया कि सुंबुल तौकीर खान का शो से सफर खत्म हो गया. एक्ट्रेस अपना नाम सुनकर थोड़ा इमोशनल हो गई और उन्होंने कहा कि, मैं खुश हूं कि मैं जा रही हूं और मेरी गलती के कारण से कोई और नहीं जा रहा. वहीं, करण ने एक्ट्रेस की तारीफ की. उन्होंने कहा कि सिर्फ 19 साल की उम्र में इतनी दूर तक आना बड़ी बात है. शिव ठाकरे, एमसी स्टेन और निमृत कौर अहलूवालिया उदास हो गए थे.

18 हफ्तों तक बिग बॉस 16 में रही एक्ट्रेस

बिग बॉस 16 में सुंबुल तौकीर खान लगभग 18 हफ्तों तक रही. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस को एक हफ्ते के लिए करीब 9 लाख रुपये मिलते थे. तो 18 हफ्तों में उन्होंने लगभग 1.62 करोड़ की कमाई कर ली है. भले ही वो अब घर से बेघर हो गई है, लेकिन कमाई के मामले में अन्य कंटेस्टेंट से बहुत आगे है. बता दें कि सुंबुल बॉलीवुड फिल्म ‘आर्टिकल 15’ में काम कर चुकी है. इसमें आयुष्मान खुराना लीड एक्टर थे. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने आयुष्मान को उनकी प्रेरणा बताया था. सुंबुल ने बताया था कि सेट पर एक्टर उन्हें जन्नत के फूल नाम से बुलाते थे.

Also Read: Bigg Boss 16 के घर में MC Stan ने पहनी इतनी महंगी टोपी, कीमत जान आप कहेंगे OMG

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >