Bigg Boss 16: कैमरे के सामने सौंदर्या और श्रीजिता ने किया लिपलॉक, अब्दू और शिव ने दिया ऐसा रिएक्शन, VIDEO

बिग बॉस 16 में एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का दर्शकों को देखने मिल रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में अर्चना और शालीन के बीच तीखी बहस होती है. तो दूसरी तरफ सौंदर्या और श्रीजिता कुछ ऐसा करती है, जिसे देखकर शिव ठाकरे और अब्दू हैरान रह जाते है.

Bigg Boss 16 Day 88 Highlights: सलमान खान के शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में इन दिनों दर्शकों को खूब सारा हंगामा और मस्ती देखने को मिल रहा है. एक तरफ शालीन भनोट और अर्चना गौतम में जमकर बहस होती है. गुस्से में शालीन कुर्सी को पटकने लगता है. तो दूसरी तरफ श्रीजिता डे और सौंदर्या शर्मा लिपलॉक करती दिखी. ये देखकर अब्दू और शिव ठाकरे शॉक्ड रह गए.

अर्चना गौतम और शालीन भनोट की लड़ाई

बिग बॉस 16 अर्चना गौतम और शालीन भनोट के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली. अर्चना, शालीन के खाने पर कमेंट वो कमेंट करती है और ये बत शालीन को पसन्द नहीं आता. जिसके बाद शालीन उसे ‘दो कौड़ी की औरत’ कहता है. जिसके बाद अर्चना एक्टर की एक्स वाइफ दलजीत कौर पर कमेंट करते हुए कहती है, “मुझे लगा तेरी बीवी दो कौड़ी की.” शालीन अपना आपा खो देता है और कुर्सियां फेंकना शुरू कर देते है. वह इमोशनल होकर कहते है, इतनी बेइज्जती मैं नहीं झेल सकता. मैं इसके लिए थोड़ी ना आया हूं. ये दरवाजा खोलिए, मैं बाहर निकलना चाहता हूं.

सौंदर्या और श्रीजिता का लिपलॉक

बिग बॉस 16 का एक क्लिप ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रहा है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में सौंदर्या और श्रीजिता कुछ ऐसा करती है, जिसे देखकर शिव ठाकरे और अब्दू हैरान रह जाते है. दरअसल, दो दिन से सौंदर्या और श्रीजिता के बीच लड़ाई चल रही थी और हाल ही में उनका पैचअप हुआ. जिसके बाद वो दोनों, शिव और अब्दू एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक कर रहे होते है. तभी सौंदर्या और श्रीजिता एक-दूसरे के साथ लिपलॉक करती है और ये देखकर शिव और अब्दू चौंक जाते है.


बिग बॉस में अब्दू की हुई है वापसी

सौंदर्या अब्दू से पूछती है कि क्या वह लिप-लॉक देखकर डर गया था, जिसपर वो अपने स्टाइल में कहते है, पागल है क्या. तभी सौंदर्या और श्रीजिता, शिव और अब्दू को भी ऐसा करने के लिए कहती है, लेकिन वो दोनों मना कर देते है. बता दें कि कुछ समय पहले ही अब्दू शो में वापस आए है. अब्दू अपने कुछ प्रोजेक्ट को लेकर शो से बाहर आए थे. वहीं, अकिंत गुप्ता घर से बेघर हो गए है.

Also Read: Bigg Boss 16: कौन होगा ‘बिग बॉस 16’ का विनर? ट्रॉफी के साथ फोटो वायरल, ग्रैंड फिनाले का डेट आया सामने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >