Bigg Boss 16: टीना को लेकर सुम्बुल-शालीन में हुई जबरदस्त लड़ाई, एक्ट्रेस बोली- जो मेरी इमेज खराब कर रहे..

बिग बॉस के घर में इन-दिनों टीना और शालीन के बीच जबरदस्त प्यार देखने को मिल रहा है. अब लेटेस्ट एपिसोड में टीना की वजह से शालीन और सुम्बुल में लड़ाई हुई. एक्ट्रेस ने कहा कि मैं अब उन लोगों से बिल्कुल भी बात नहीं कर सकती, जिसने मेरी जिंदगी बर्बाद की.

बिग बॉस के घर में इन-दिनों फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. जहां बीते दिनों घर में नये कैप्टन चुनने को लेकर बिग बॉस ने जबरदस्त टास्क करवाया. इस टास्क में अब्दु, निमृत और शिव के बीच मुकाबला हुआ. जिसके बाद टीना, सौंदर्या और शालीन ने शिव को नये कैप्टन के रुप में चुना. शिव ने अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए टीना और निमृत को सेफ किया, जिसके बाद अन्य घरवालों पर नॉमिनेशन का डर सताने लगा. अब मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है.

सुम्बुल और शालीन में जबरदस्त लड़ाई

बिग बॉस 16 की प्रतियोगी सुम्बुल तौकीर खान ने आखिरकार अपना सबक सीख लिया और अब शालीन के साथ अपनी दोस्ती को तोड़ने का फैसला लिया. प्रोमो में दिखाया गया है कि वह शालीन भनोट के खिलाफ बगावत करती है और कहती है कि वह उन लोगों के साथ नहीं खड़ी होगी, जो दुनिया के सामने उसका अपमान करेंगे. जहां अधिकांश दर्शकों ने उनके निर्णय के लिए उनकी सराहना की, वहीं कुछ ने यह भी दावा किया कि वह फिर से उसके पास वापस जाएगी.

अपने लिए खड़ी हुई सुम्बुल

बिग बॉस 16 के आगामी एपिसोड में सुम्बुल तौकीर और शालीन भनोट की दोस्ती एक बड़े बदलाव की ओर जा रहा है. अर्चना गौतम ने टीना को ताना मारते हुए टीना दत्ता और सुम्बुल तौकीर के बीच लड़ाई शुरू कर दी. उन्होंने कहा कि सुम्बुल वह है, जो हमेशा सभी काम करती है और मदद करने के लिए बाहर आती है, दूसरी ओर, टीना मुश्किल से कुछ कर रही है. टीना अपना आपा खो देती हैं और उनके बीच सुम्बुल के सामने बहस होती है, लेकिन सुम्बुल दोनों में से किसी के पक्ष में बोलने से इनकार कर देती है. अर्चना सुम्बुल को बेचारी बुलाती है और यह बात टीना को परेशान करती है. बाद में, प्रोमो में, शालीन सुम्बुल के पास आता है और कहता है, ‘ये घर में मैं, तुम और टीना सबसे बड़ी ताकत हैं’.

Also Read: Bigg Boss 16: शालीन के लिए ऑब्सेस्ड नहीं है सुम्बुल, पिता ने बताई सच्चाई, बोले-सब एक दूसरे को KISS कर…
शालीन को अब दोस्त नहीं मानती है सुम्बुल

सुम्बुल ने शालीन को बात करने से मना कर दिया और कहा कि ‘मैंने आंख बंद करके आपका साथ दिया, मेरे को क्या मिला बेइज्जती’. शालिन अभी भी उसे समझाने की कोशिश करता है, ‘मैं ये बोल रहा हूं, जब कोई उंगली उठाता है, ना तो अपनों के साथ खड़ा हुआ करो’. सुम्बुल ने शालीन को करारा जवाब दिया, ‘आप मुझे मत बताओ अपने के साथ कब खड़े होना है…मैं उनके साथ खड़ी हूं, जो मेरे साथ खड़े हैं, जो मेरी धज्जियां उड़ते है, पूरी दुनिया के सामने मैं उनके साथ खड़ी नहीं रहूंगी कभी’. सुम्बुल के गुस्से से शालीन दंग रह गया, और वहां से चला गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >