Bigg Boss 16: कैटरीना कैफ के गाने पर शहनाज गिल संग नाचे सलमान खान, सना की तारीफ में भाईजान ने कही ये बात

शहनाज गिल ‘घनी सयानी’ गाने को प्रमोट करने बिग बॉस 16 में पहुंची. इस दौरान शहनाज, सलमान खान के साथ डांस करती दिखी. बता दें कि ये गाना कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ है और इसपर ताबड़तोड़ लाइक्स आ रहे है.

Bigg Boss 16: शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के सितारे इन दिनों बुलंदी पर है. शहनाज लगातार एक के बाद एक नये प्रोजेक्ट किए जा रही है. हाल ही में रैपर एमसी स्क्वायर के साथ उनका गाना घनी सयानी रिलीज हुआ है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दिया. इस गाने में सना ने रैप भी किया है. अब उन्हें बिग बॉस 16 में देखा गया, जिसमें वो सलमान खान के साथ डांस करते दिखी.

शहनाज गिल ‘घनी सयानी’ गाने को लेकर सुर्खियां बटोर रही है. शहनाज गाने को प्रमोट करने बिग बॉस 16 में पहुंची. इस दौरान उन्होंने ब्लू टाइट ड्रेस पहनी थी, जिसमें वो काफी स्टनिंग दिखी. उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सलमान खान को हग करते दिखती है. सी��न 13 में सलवार-कमीज पहनकर तुम ऐसे नाचती आई थी. जिसके बाद सना कहती है, भाईजान और दोनों हंसने लगते है.

https://twitter.com/sid_my_supersta/status/1600916276246822912

वीडियो में शहनाज गिल, सलमान खान से कहती है, आप मुझे पंजाबी में कॉम्पिलमेंट दीजिए. जिसके बाद एक्टर कहते है कुडी पटोला बम दो गोला. शहनाज और सलमान दिल दिया गलां पर डांस करते है. दोनों साथ में काफी जच रहे है. बता दें कि सना बिग बॉस 13 में नजर आई थी, जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला भी थे. इस सीजन की वो सेंकेड रनर अप रही थी.

Also Read: Ghani Syaani: ‘घनी सयानी’ बनकर MC स्क्वायर का दिल चुरा रही शहनाज गिल, VIDEO में रैप करती दिखी एक्ट्रेस

शहनाज गिल को बिग बॉस 13 में काफी पॉपुलैरिटी मिली. 2017 में, उन्होंने पंजाबी फिल्म सत श्री अकाल इंग्लैंड में एक अभिनेत्री के रूप में शुरुआत की. शहनाज को आखिरी बार दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा के साथ होन्सला रख में देखा गया था. शहनाज अब सलमान खान के साथ आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. वह साजिद खान की एक फिल्म में भी नजर आएंगी. जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और नोरा फतेही भी फैमिली एंटरटेनर का हिस्सा हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >