BB16 Spoiler: दिल का हाल बयां करते हुए फूट-फूटकर रोई प्रियंका, बिग बॉस के सामने शिव ठाकरे के भी छलके आंसू

Bigg Boss 16: बिग बॉस ने कंटेस्टेंट से उनके दिल की बातें पूछी और इस दौरान शिव ठाकरे अपने आंसू रोक नहीं पाए. वहीं, प्रियंका चाहर भी पने दिल की बात कहते हुए रोने लगती है. शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें कंटस्टेंट कई बातें बताते दिख रहे है.

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में कंटेस्टेंट को नौ हफ्ते हो गए है. इस दौरान दर्शकों को फुल ऑन ड्रामा देखने को मिला. कभी किसी कंटेस्टेंट के बीच जमकर लड़ाई तो कभी प्यार-मोहब्बत. दोस्ती टूट गई तो, एक-दूसरे का दिल दुखाया तो कभी शब्दों से हर्ट, कंटेस्टेंट ने बिग बॉस में हर कुछ किया. इस बीच शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर के सब्र का बांध टूट गया और वो रोने लगे.

बिग बॉस में कंटेस्टेंट हुए इमोशनल

दरअसल, बिग बॉस ने कंटेस्टेंट से उनके दिल की बातें पूछी और इस दौरान शिव ठाकरे अपने आंसू रोक नहीं पाए. बिग बॉस कहते है, नौ हफ्ते बीत गए है, अपनों से दूर. चलिए मेरे साथ कुछ दिल की बातें करते है. कलर्स ने इसका वीडियो भी शेयर किया है. इसके कैप्शन में लिखा है, घरवाले हुए इमोशनल अपने दिल की बात बिग बॉस के सामने रखकर.

फूट-फूटकर रोई प्रियंका

कन्फेशन रूम में प्रियंका चाहर रोते हुए कहती है, मैं पापा को बोलकर आई थी कि मैं आपको गर्व फील करवाउंगी. जिसके बाद बिग बॉस कहते है, दोस्ती के चक्कर में आपने शो को सेकेंड प्रॉयरिटी दे दी है. वहीं, शिव ठाकरे भी अपने दिल की बात कहते हुए भावुक हो जाते है. शिव कहते है, मैं अपने परिवार को याद कर रहा था और मैं अपने आंसू रोक नहीं सका. काश कोई ऐसा होता जिससे मैं बात कर पाता. मुझे लगता है कि क्या मैं इस खेल में गलत हो रहा हूं?

Also Read: Bigg Boss 16: शालीन से एक फैन ने पूछा- आप हमेशा टीना के पीछे क्यों भागते हो?सलमान खान ने दिया मजेदार जवाब
शिव ठाकरे ने कही ये बात

बिग बॉस शिव से पूछते हैं, आपको लगता है कि आप गलत जा रहे हैं? शिव कहते है, लोगों को लगता है कि उसने बिग बॉस मराठी किया है, वह सारी प्लानिंग और प्लॉटिंग करता है लेकिन मैं अपने दिल से खेलता हूं और मैंने हमेशा इन सब से दोस्ती ऊपर रखी है. मुझे केवल इस बात की चिंता है कि मेरी मां क्या देख रही है. मैं कोशिश करता हूं. इस घर में किसी का दिल नहीं तोड़ना है. वहीं, बिग बॉस 16 के ‘वीकेंड का वार’ में एक फैन ने शालीन से पूछा था, आप हमेशा टीना के पीछे-पीछे क्यों भागते हो. इसपर सलमान खान कहते है, क्या करें आदत है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >