बिग बॉस के घर में इस हसीना की होने जा रही है एंट्री, हसबुल्लाह मैगोमेदोव नहीं होंगे शो का हिस्सा

बिग बॉस के घर में इन-दिनों सभी कंटेस्टेंट जमकर धमाल मचा रहे है. कई को तो शो के तीसरे हफ्ते में ही एक दूसरे से प्यार भी हो गया है. इसी बीच अब घर में दिवाली के बाद दीवाली के बाद वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री होने वाली है.

बिग बॉस 16 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. टीआरपी की रेस में ये शो अच्छी पकड़ बनाए हुए है. सर्कस थीम पर आधारित इस सीजन में हर दिन कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं. घर में हर रोज घमासान लड़ाईयां देखने को मिल रही है, वहीं कुछ हफ्तों में टीना दत्ता और शालीन भनोट की दोस्ती गाढ़ी हो गई है. वहीं गौतम सौंदर्या के प्यार में पागल हो गए हैं. बीते दिनों खबरे आ रही थी कि हसबुल्लाह मैगोमेदोव, जो UFC रिंग में अब्दु रोजिक के कट्टर दुश्मन हैं, वह बिग बॉस 16 में वाइल्ड कार्ड के रूप में आ सकते हैं. हालांकि मेकर्स की ओर से अब तक कुछ कंफर्म नहीं किया गया है.

बिग बॉस में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री

बॉलीवुडलाइफ के एक सूत्र के मुताबिक निर्माता आने वाले सप्ताह में पहले वाइल्ड कार्ड लाएंगे. ऐसा लगता है कि श्रीजिता डे वापस आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, क्योंकि चैनल को लगता है कि उनमें अच्छी क्षमता है. दूसरा नाम है रिद्धिमा पंडित का है. रिद्धिमा 2021 में बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा थीं. कहा जा रहा है कि ये दोनों लेडीज शो में जॉइंट एंट्री कर सकती हैं.

Also Read: Bigg Boss 16: इस हसीना के प्यार में पड़े अब्दु रोजिक, खुलेआम किया प्यार का इजहार, देखें VIDEO
बिग बॉस के घर में कुछ लव एंगल हुए शुरू

बिग बॉस के घर में कुछ लव एंगल शुरू हो चुके हैं. टीना दत्ता और शालिन भनोट की खिलती लव स्टोरी को नेटिजन्स ने फेक बताया है. गौतम विग और सौंदर्या शर्मा के भी लव अफेयर में दर्शक कुछ खास इंटरेस्ट ले नहीं रहे हैं. बता दें कि बिग बॉस 16 में फिलहाल टीना दत्ता, शालीन भनोट, गौतम सिंह विग, सुंबुल तौकीर, शिव ठाकरे, मान्या सिंह, सौंदर्या शर्मा, निमृत कौर अहलूवालिया, अब्दु रोज़िक, प्रियंका चाहर चौधरी, अंकित गुप्ता, एमसी स्टेन, अर्चना गौतम, गोरी नागोरी और साजिद खान है. पहले एलिमिनेशन में श्रीजिता डे बाहर हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >