मीडिया के तीखे सवालों के बाद एमसी स्टेन-शालीन भनोट के बीच हुई लड़ाई, शिव ठाकरे ने आग में डाला घी, VIDEO

बिग बॉस 16 के अपकमिंग एपिसोड में जाने-माने पत्रकार घर में टॉप 5 प्रतियोगियों शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर, शालीन भनोट, अर्चना गौतम और एमसी स्टेन के साथ बातचीत करने पहुंचे. सभी कंटेस्टेंट को एक के बाद एक कई तीखे सवालों का सामना करना पड़ा. हालांकि बाद में एमसी स्टेन और शालीन भनोट के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई.

बिग बॉस 16 अब अपने फिनाले वीक की ओर आगे बढ़ रहा है. शो के अपकमिंग एपिसोड में देश के जाने-माने पत्रकार घर के अंदर आएंगे और कंटेस्टेंट पर तीखे सवालों की बौछार करेंगे. प्रियंका, शालीन और अर्चना से ज्यादा सवाल किए जाएंगे, वहीं शिव को फेक बताया जाएगा. हालांकि सवाल-जवाब के बाद एमसी स्टेन और शालीन भनोट के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिलती है.

शालीन और एमसी में जबरदस्त लड़ाई

बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड में घर में फुल ऑन ड्रामा देखने को मिलेगा. पत्रकारों के चुभने वाले सवालों के साथ घर में प्रवेश करने के साथ ही फैंस को एमसी स्टेन और शालीन भनोट के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिलेगी. लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है, कि शालीन स्टेन और शिव के साथ फेक पर्सनैलिटी टास्क में अपना आपा खो बैठे, जिसके बाद घर में कोल्ड वॉर हो गया. आगामी प्रोमो के साथ, हमने देखा, एक पत्रकार शालीन से एक विस्फोटक सवाल पूछ रहा है कि घर में उनका मास्टरस्ट्रोक क्या था, उनका रिलेशनशिप या टीना दत्ता के साथ उनका ब्रेकअप क्या था. शालीन सवाल का जवाब देना शुरू करते है, तभी एमसी स्टेन हाथ के इशारे करता है, जिससे उन्हें परेशानी होगी और वह कहते हैं, ‘जब आप बोल रहे थे, तब मैंने कुछ किया?’

https://www.instagram.com/p/CoZBfSHDC4Q/
https://www.instagram.com/p/CoY5YkHDMp2/
12 फरवरी को होगा ग्रैंड फिनाले

पत्रकारों के सवाल के बाद शालीन और स्टेन आपस में भिड़ जाते हैं और स्टेन शालीन पर चिल्लाने के लिए उनका सामना करते हैं. देखते ही देखते लड़ाई इतनी बढ़ जाती है कि दोनों एक दूसरे को मारने के लिए दौड़ते हैं, हालांकि तभी शिव आकर एमसी को रोकता है. इसके बाद स्टेन शालीन पर निशाना साधते हुए कहते हैं, ‘विक्टिम कार्ड मत खेलो’, ‘हर बात को गलत चित्रित मन करो’. बता दें कि 12 फरवरी को बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले है. वहीं टॉप 5 प्रतियोगियों में अर्चना गौतम, शालीन भनोट, प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे और एमसी स्टेन हैं.

Also Read: Bigg Boss 16 जीतने वाले विनर को नहीं मिलेगी पूरी प्राइज मनी, टैक्स के रूप में देने होंगे इतने पैसे,जानिए सबकुछ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >