गौतम विग-सौंदर्या शर्मा एक बार फिर हुए रोमांटिक, कमरे में एक दूसरे को किया किस, अब्दू रोजिक ने लिए मजे

बिग बॉस के घर में एक बार फिर गौतम विग और सौंदर्या शर्मा एक दूसरे के साथ रोमांटिक होते दिखाई दिए. कलर्स की ओर से शो का एक प्रोमो जारी किया गया है. प्रोमो में सौंदर्या को गौतम की गोद में बैठे देखा जा सकता है. दोनों एक दूसरे को किस कर रहे है.

Bigg Boss 16: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो में हर दिन कई ट्विस्ट एंड टर्न देखे जा सकते है. हर दिन कोई दोस्त किसी बात को लेकर झगड़ा करता है और एक दूसरे का दुश्मन बन जाता है. बीते दिनों अब्दु रोजिक को अर्चना पर गुस्सा होते देखा गया. वहीं निमृत और प्रियंका के बीच में भी खाने को लेकर जमकर बहस हुई. वहीं दूसरी तरफ गौतम विग (Gautam Vig) और सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma) एक बार फिर एक दूसरे के साथ रोमांटिक होते दिखाई दिए.

सौंदर्या और गौतम एक दूसरे संग हुए रोमांटिक

दरअसल बिग बॉस के हर सीजन में कोई न कोई कपल जरूर बनता है. इस बार के सीजन में पहले कपल गौतम विग और सौंदर्या शर्मा है, वहीं दूसरे कपल टीना दत्ता और शालीन भनोट है. इनके बीच काफी नजदिकियां देखी जा सकती है. अब कलर्स की ओर से शो का एक प्रोमो जारी किया गया है. प्रोमो में सौंदर्या और गौतम एक दूसरे के साथ रोमांस करते दिखाई दे रहे है. जहां सौंदर्या गौतम की गोद में बैठकर बात कर रही है और एक दूसरे को किस कर रहे है. उनकी केमिस्ट्री देखकर घरवाले दोनों के मजे ले रहे है. अब्दु इनके बीच के प्यार को देखकर काफी खुश हो रहा है और साजिद को बता रहा है कि एक बार फिर बाथरूम में जाने का वक्त आ गया है.

https://www.instagram.com/p/CkpsOfih56A/?hl=en
घरवालों में हुई जमकर लड़ाईं

बीते दिनों सुम्बुल और अर्चना में जमकर कहासुनी हुई. एक्ट्रेस अर्चना की बात सुनकर भड़क जाती है और कहती है पापा पर जाना मत. जिसके बाद वो अर्चना के बेड पर चढ़ जाती है और तकिये को फेंक देती है. उसे टीना दत्ता रोकने की कोशिश करती है. वहीं अब्दू रोजिक को भी अर्चना गौतम पर गुस्से करते देखा जा सकता है. वो गुस्से में माइक जमीन पर पटक देता है और कहता है कि अगर उसने दोबारा झूठ बोला तो वह उसे जेल में डाल देगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >