बिग बॉस 16 में सौंदर्या शर्मा संग इश्क लड़ा रहे गौतम विग पहले से है शादीशुदा...ये है उनकी पहली पत्नी

बिग बॉस 16 में इन-दिनों गौतम विग और सौंदर्या शर्मा का प्यार परवान चढ़ रहा है. दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल है. ऐसे में क्या आपको पता है कि गौतम विग पहले से ही शादीशुदा है. हालांकि 2020 में दोनों ने एक दूसरे संग तलाक भी ले लिया था.

टीवी शो बिग बॉस 16 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. शो में गौतम विग और सौंदर्या शर्मा के बीच रोमांस भी शुरू हो गया है. दोनों की जोड़ी को कुछ फैंस जहां फेक कह रहे है, वहीं गौतम इसे सच्चा प्यार बना रहे हैं.

ऐसे में क्या आपको पता है कि गौतम विग तलाकशुदा है. एक्टर ने साल 2013 में ऋचा गेरा संग शादी रचाई थी. हालांकि साल 2020 में दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया.

गौतम विग की पहली पत्नी ऋचा गेरा उनकी बचपन की दोस्त थी. एक्टर ने ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में तलाक को लेकर बात की थी. उन्होंने कहा, मैंने और ऋचा ने आपसी सहमति से एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया.

उन्होंने कहा, अलग होने के बाद भी हमदोनों एक दूसरे के साथ जुड़े है. हमारी फैमिली के बीच अच्छी ट्यूनिंग है. मैंने हमेशा उनका सम्मान किया है और आगे भी करता रहूंगा.

गौतम विग और ऋचा के अलग होने का बस एक वजह यह थी कि ऋचा को प्राइवेट लाइफ पसंद था और गौतम एक एक्टर के तौर पर ये नहीं कर सकते थे. गौतम विग ने ‘साथ निभाना साथिया 2’, ‘नामकरण’ और ‘पिंजरा खूबसूरती का’ जैसे सीरियल्स में काम किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >