Bigg Boss 16 का पहला एविक्शन, ये कंटेस्टेंट हुआ सलमान खान के शो से बाहर!

बिग बॉस 16 में इस हफ्ते टीना दत्ता, श्रीजिता डे, शालीन भनोट, गोरी नागोरी और एमसी स्टेन को नॉमिनेट किया गया है. अब घर से बाहर कौन जाएगा, इसे लेकर अपडेट आ गया है. बता दें कि बिग बॉस 16 का ये पहला एविक्शन बोगा.

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) इस महीने से शुरू हो चुका है. कंटेस्टेंट के बीच नोंक-झोंक के अलावा बिग बॉस के घर में प्यार मोहब्बत भी दर्शकों को देखने मिल रहा है. आज शुक्रवार का वार एपिसोड है और इस बार कौन बाहर जाएगा, इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है. हालांकि पहले हफ्ते कोई भी बाहर नहीं निकला है, लेकिन इस हफ्ते श्रीजिता डे का पत्ता कटने वाला है.

बिग बॉस 16 से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता

इस हफ्ते बिग बॉस के घर में टीना दत्ता, श्रीजिता डे, शालीन भनोट, गोरी नागोरी और एमसी स्टेन को नॉमिनेट किया गया है. द खबरी की मानें तो श्रीजिता का सफर बिग बॉस से खत्म होने वाला है. इसने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा है कि वो बिग बॉस 16 से बाहर हो गई है. हालांकि ये तो एपिसोड टेलिकास्ट होने के बाद ही पता चलेगा.

श्रीजिता डे इन शोज में कर चुकी है काम

श्रीजिता डे को टीवी शो ये जादू है जिन्न का में देखा गया था. एक्ट्रेस कसौटी जिंदगी की, अन्नू की हो गई वह भाई वाह और नजर में भी काम कर चुकी है. वो लोकप्रिय सीरियल उतरन में भी नजर आ चुकी है. बता दें कि इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. अपनी तसवीरों से एक्ट्रेस फैंस को बेकरार करती रहती है.

Also Read: Bigg Boss 16: अब्दू रोजिक का कार कलेक्शन, Rolls Royce से लेकर Mercedes Benz के मालिक है सिंगर
बिग बॉस 16 में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 16 में दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री होने वाली है. इसमें टीवी एक्टर गौरव वाधवा और गोरी नागोरी के करीबी दोस्त सनी चौधरी का नाम शामिल है. अब देखना है दोनों आझ वीकेंड का वार में एंट्री लेते है या नहीं. वहीं, आज रात सलमान खान घरवालों को लेकर कुछ बड़ा खुलासा करने वाले है.

बिग बॉस 16 के ताजा प्रोमो में, बिग बॉस सभी प्रतियोगियों से पूछते हैं कि “आप सभी मुझे एक-एक करके बताएं कि किसकी आवाज आपको घर में सबसे ज्यादा परेशान करती है.” बिग बॉस का सवाल सुनकर हर कोई हंसने लगता है और एक दूसरे के तरफ देखता है. सभी प्रतियोगी अर्चना का नाम लेते हैं और उसे चुप रहने के लिए कहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >