Bigg Boss 16 Winner की रेस से बाहर हुई प्रियंका चौधरी, इस कंटेस्टेंट के सिर सजेगा बिग बॉस का ताज !

Bigg Boss 16 Winner: बिग बॉस 16 का आज ग्रैंड फिनाले है. आज पूरे देश को पता चल जाएगा कि ट्रॉफी किसके सिर सजेगी. हालांकि ट्विटर पर फैंस अलग-अलग तरह के पोल जारी कर रहे हैं, अब खबर है कि प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस की रेस से बाहर हो गई है.

बिग बॉस 16 अक्टूबर में धमाकेदार तरीके से शुरू हुआ था और तब से यह हर वीकेंड दर्शकों को मनोरंजक एपिसोड्स के साथ ट्रीट कर रहा है. अब यह शो दर्शकों को अलविदा कहने के लिए पूरी तरह तैयार है, आज शो का ग्रैंड फिनाले है. प्रियंका चाहर चौधरी, शालीन भनोट, अर्चना गौतम शिव ठाकरे और एमसी स्टेन टॉप 5 पाइनलिस्ट हैं और इन्ही में से कोई एक आज शो का विनर भी होगा. फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को ज्यादा से ज्यादा वोट कर रहे हैं. हालांकि अब वोटिंग लाइन्स बंद हो चुकी है, लेकिन ट्विटर पर फैंस लगातार कई सारे पोल्स निकाल रहे हैं. जिसके मुताबिक प्रियंका चाहर चौधरी जीतती हुई दिखाई दे रही है. अब कहा जा रहा है कि प्रियंका बाहर हो गए है•

क्या कहती है द खबरी की पोल

द खबरी ने इसको लेकर ट्विटर पर एक सर्वेक्षण किया था कि दर्शक बिग बॉस 16 के विजेता के रूप में किसे देखना चाहते हैं. सबसे अधिक वोट पाने वाली प्रतियोगी प्रियंका चाहर चौधरी हैं. प्रियंका को 56 प्रतिशत वोट मिले, जबकि नेटिजन्स को लगता है कि बिग बॉस 16 के सेकेंड रनर-अप शिव ठाकरे होंगे, जिन्हें 23 प्रतिशत वोट मिले. वहीं एमसी स्टेन को 16 प्रतिशत वोट मिले है.


ज्योतिषी ने इस कंटेस्टेंट को कहा विनर

प्रसिद्ध सेलिब्रिटी ज्योतिषी और भविष्यवक्ता, पंडित जगन्नाथ गुरुजी ने भी पिंकविला को दिए इंटरव्यू में बताया था कि बिग बॉस सीजन 16 का विजेता कौन होगा, पंडित जगन्नाथ गुरुजी कहते हैं, “बिग बॉस 16 आसान नहीं होगा. टॉप तीन प्रतियोगियों के बीच कड़ी लड़ाई होगी, और लड़ाई देखने लायक होगी. एमसी स्टैन, प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम जैसे प्रतियोगियों के जन्म चार्ट को देखते हुए बाजी प्रियंका के पक्ष में दिख रही है.

Also Read: Bigg Boss 16 Finale: प्रियंका चौधरी जीत सकती है इस सीजन का खिताब, सेलिब्रिटी एक्सट्रोलॉजर ने की भविष्यवाणी
कब कहां देख सकते हैं ग्रैंड फिनाले

बिग बॉस 16 का फिनाले सलमान खान होस्ट करेंगे. आज शाम 7 बजे से लेकर रात 12 बजे तक फिनाले स्ट्रीम होगा. इसे आप कलर्स चैनल पर देख पाएंगे. अगर किसी वजह से आप इसे टीवी पर नहीं देख सकते तो बिग बॉस की लाइव स्ट्रीमिंग का भी मजा ले सकते है. आप जियो टीवी में जाकर कलर्स चैनल पर देख सकते है. इसके अलावा वूट पर देख सकते है. लेकिन इसके लिए आपको इसका सबस्क्रिब्शन लेना पड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >