Bigg Boss 16: अर्चना गौतम-एमसी स्टेन के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई, ये कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेटेड

बिग बॉस 16 के अपकमिंग एपिसोड में एक बार फिर अर्चना गौतम और एमसी स्टेन के बीच भयंकर लड़ाई देखने को मिली. दोनों एक दूसरे के मां-बाप तक पहुंच गए. इधर कैप्टेंसी टास्क में प्रियंका चौधरी और साजिद खान के बीच भी कहासुनी हो गई.

बिग बॉस 16 अब अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है. जहां सभी कंटेस्टेंट एक दूसरे पर हावी होते दिखाई दे रहे हैं. घर में ड्रामा और तीखी लड़ाईयां बढ़ती जा रही हैं. लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि टीना दत्ता, शालीन भनोट, सौंदर्या शर्मा, अर्चना गौतम, श्रीजिता डे और सुम्बुल तौकीर खान घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हुए. इसी बीच किसी बात को लेकर अर्चना गौतम और एमसी स्टेन के बीच भयंकर लड़ाई हो गई. दोनों एक दूसरे के मां-बाप तक पहुंच गए.

एमसी स्टेन और अर्चना गौतम के बीच हुई लड़ाई

बिग बॉस 16 के अपकमिंग एपिसोड में, अर्चना गौतम सवाल करती हैं कि स्टेन झाड़ू से कमरा तक साफ नहीं करते. स्टेन ने अर्चना को जवाब दिया और कहा कि क्या वह सोचती है कि वह उसके पिता की नौकर है. हम स्टैन को पूछते हुए देखते हैं, “बिग बॉस और तेरी मां का ये हो गया क्या?” अर्चना ये सब सुनकर आपा खो देती हैं और पूछती है कि क्या उसे इतनी बकवास बात करने में कोई शर्म नहीं है. वह पूछती है कि क्या उनकी मां नहीं है, तब स्टेन कहता है कि उसे कोई शर्म नहीं है. अर्चना ने कहा, “जो दूसरे की मां की इज्जत नहीं कर सकता ना, वो घटिया है.” स्टेन कहते हैं कि उन्हें मत बोलो और वूमन कार्ड खेलने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है.

https://www.instagram.com/p/Cm8QH6OKGSJ/?hl=en
https://www.instagram.com/p/Cm6dRCGs5Cr/?hl=en
साजिद खान पर भड़की प्रियंका चाहर चौधरी

इधर प्रियंका चाहर चौधरी को साजिद खान पर अपना आपा खोते हुए देखा जा सकता है. कैप्टेंसी टास्क में अब्दु रोजिक और प्रियंका दावेदार होते है. ऐसे में प्रियंका को लगता है कि वह जीत सकती है. हालांकि टास्क के संचालक साजिद खान है, जो पूरी तरह अब्दु का सपोर्ट करते हैं. साजिद दोनों को उनके निर्धारित टोकरी से बाहर निकलने के लिए कहते हैं. प्रियंका का कहना है कि यह उनका फैसला होना चाहिए. साजिद ने उन्हें बाहर निकलने की धमकी दी. जिसके बाद प्रियंका और टीना दत्ता साजिद पर अपना आपा खोती हैं और लड़ाई शुरू हो जाती है.

Also Read: शालीन भनोट ने टीना दत्ता को किया लिप Kiss, दोनों की केमिस्ट्री देख साजिद खान बोले- टॉप लेवल के फ्रॉड…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >