Bigg Boss 15: सलमान खान के शो में बबीता जी की धमाकेदार इंट्री, फैंस बोले- जेठालाल को भी भेज दो, VIDEO

मुनमुन दत्ता बिग बॉस 15 में इंट्री के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. नए प्रोमो में एक्ट्रेस ग्लैमरस अंदाज में दिख रही हैं. वहीं, इसमें सुरभि चंदना भी दिख रही हैं.

Bigg Boss 15: बिग बॉस 15 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता की इंट्री हो रही हैं. मुनमुन बतौर चैलेंजर्स घर में इंट्री ले रही हैं. फैंस उन्हें बिग बॉस के घर में देखकर काफी खुश होंगे. शो का नया प्रोमो आया है कि जिसमें वो ग्लैमरस अवतार में दिख रही है. इसमें नागिन फेम एक्ट्रेस सुरभि चंदना भी काफी स्टनिंग लुक में नजर आ रही हैं.

कलर्स ने बिग बॉस 15 का नया प्रोमो पोस्ट किया हैं. इसमें मुनमुन दत्ता औऱ सुरभि चंदना दिख रही है. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, सुरभि और मुनमुन की हुई घर में एंट्री, क्या यह बदल देंगे टिकट टू फिनाले रेस की बाजी. वीडियो में सुरभि कहती दिख रही है कि हम आए है कंटेस्टेंट को चैंलेज करने, लूपहोल्स निकालने वालों को बताएंगे कि स्मार्टनेस होती क्या है. इसपर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, बबीता जी आ रही है तो जेठालाल को भी भेज दो जरा.

एक अन्य वीडियो आया है, जिसमें आकांक्षा पुरी, सुरभि चंदना, विशाल सिंह और मुनमुन दत्ता बिग बॉस के घर में दिख रहे है. वीडियो में पीछे से आवाज सुनाई दे रहा है नये साल में बिग बॉस का नया पासा, आए चार नये सदस्य. फिर बिग बॉस कहते है इन्होंने टिकट टू फिनाले का टिकट अपने नाम कर लिया है. ये सुनकर घर के सारे लोग चौंक जाते है. जिसके बाद सुरभि कहती है, हर एक टास्क को आप रद्द कराते हो, बिग बॉस आपके साथ ही खेल गए है भाईसाहब.

बिग बॉस 15 में आकांक्षा पुरी और विशाल सिंह ने भी इंट्री लिया हैं. हालांकि इससे पहले सीजन में आकांक्षा के शो में आने की बात सामने आती रहती थी, लेकिन इस बार वो चैंलेजर बनकर आई है. वहीं, शो में अभी 10 कंटेस्टेंट्स बचे हुए है और टिकट टू फिनाले के लिए टास्क शुरू हो चुके है.

Also Read: Bigg Boss 15: बबीता जी के साथ घर में इंट्री लेंगे 4 सेलेब्स, चैलेंजर्स बनकर घरवालों की बढ़ाएंगे मुश्किलें

सुरभि चंदना की बात करें तो वो नागिन औऱ इश्कबाज शो से खासी लोकप्रियता बटोर चुकी हैं. एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक फोटोशूट करवाती रहती है. उनकी फैन फॉलोइंग काफी है. जबकि मुनमुन दत्ता तारक मेहता का उल्टा चश्मा से अब हर घर में पहचानी जाती है. शो में जेठालाल औऱ उनकी नोंकझोंक फैंस को काफी पसन्द आती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >