Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar: निक्की तंबोली को गंदी हरकत के कारण मिलेगी सलमान से डांट, कहा कितना नीचे गिरना चाहती हो . . .

Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar, Bigg Boss 14 Updates, Bigg Boss 14 and salman khan: बिग बॉस के 12वें सीजन में आज वीकेंड का वार में सुपरस्टार सलमान खान घरवालों की क्लास लेने वाले हैं. इसमें सबसे पहले सलमान के निशाने पर हैं निक्की तंबोली. बीते हफ्ते इम्यूनिटी टास्क के दौरान गंदी हरकत करने की वजह से सलमान खान निक्की तम्बोली पर भड़केंगे. शो का एक प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें सलमान खान कह रहे है कि निक्की तम्बोली आपने मास्क कहां छिपाया था. ये बात सुनकर निक्की तम्बोली की बोलती बंद हो गई। निक्की की चुप्पी देखकर सलमान खान ने कहा कि आपको बोलने में शर्म आ रही है लेकिन ये काम करने में आपने जरा भी देर नहीं लगाई। ये बात सुनकर निक्की कह रही हैं कि उस समय जो उनको ठीक लगा वो उन्होंने किया। यो बात सुनकर सलमान खान भड़क गए.

बिग बॉस के 12वें सीजन में आज वीकेंड का वार में सुपरस्टार सलमान खान घरवालों की क्लास लेने वाले हैं. इसमें सबसे पहले सलमान के निशाने पर हैं निक्की तंबोली. बीते हफ्ते इम्यूनिटी टास्क के दौरान गंदी हरकत करने की वजह से सलमान खान निक्की तम्बोली पर भड़केंगे. शो का एक प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें सलमान खान कह रहे है कि निक्की तम्बोली आपने मास्क कहां छिपाया था. ये बात सुनकर निक्की तम्बोली की बोलती बंद हो गई। निक्की की चुप्पी देखकर सलमान खान ने कहा कि आपको बोलने में शर्म आ रही है लेकिन ये काम करने में आपने जरा भी देर नहीं लगाई। ये बात सुनकर निक्की कह रही हैं कि उस समय जो उनको ठीक लगा वो उन्होंने किया। यो बात सुनकर सलमान खान भड़क गए.

https://www.instagram.com/p/CHUZ0NFA8KE/?utm_source=ig_embed

इस प्रोमो में आगे सलमान खान कहते दिख रहे हैं कि गलती बताने के बाद भी आप ये बोल रही हैं कि आपने ये काम किया. आपकी ये हरकत बहुत ही शॉकिंग थी. राहुल वैद्य ये काम करता तो आपको कैसा लगता? आप कितना गिरना चाहती हो ये आपके हाथ में है। वैसे भी आपने बेशर्मी की सभी हदें पार कर दी हैं.

नैना सिंह हुई घर से बेघर

रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ के घर में दो हफ्ते पहले वाइल्‍ड कार्ड इंट्री करनेवाली नैना सिंह घर से बेघर हो गई हैं. वोटों की संख्या कम होने के कारण ‘कुमकुम भाग्‍य’ एक्‍ट्रेस घर से इविक्‍ट हो गई हैं. नैना इस हफ्ते शार्दुल पंडित और राहुल वैद्य के साथ रेड जोन में थीं. वह सारा गुरपाल, शहजाद देओल, निशांत सिंह मलखानी के बाद बाहर निकलने वाली चौथी प्रतियोगी बन गई हैं.

नैना सिंह के करीबी दोस्त आकाश चौधरी ने स्‍पॉटब्‍वॉय से बातचीत में कहा था,’ मैं इस बार उसके नॉमिनेशन को लेकर वाकई परेशान था, क्योंकि विशेष रूप से अन्य दो प्रतियोगियों जो उसके साथ रेड जोन में हैं, राहुल एक मजबूत कंटेंस्‍टेंट है और बाहर भी उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है. शार्दुल दर्शकों की सहानुभूति बटोर रहे हैं. मैं ही नहीं बल्कि हमारे सभी दोस्त बस यही दुआ कर रहे हैं कि उन्‍हें अपना असली पक्ष दिखाने का मौका मिले. वह बिग बॉस के लिए परफेक्ट हैं.’

अर्शी खान चाहती हैं शो में एंट्री

बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रह चुकी अर्शी खान बिग बॉस 14 में इंट्री पाना चाहती है. मिड डे की एक रिपोर्ट के अनुसार अर्शी खान कहती हैं कि “अगर बिग बॉस के निर्माता मुझे बुलाते हैं, तो मैं शो में फिर से जाना पसंद करूंगी और शो को अच्छा कंटेट दूंगी जो मैंने 2017 में दिया था. मैं गेम को पूरी तरह से पलट दूंगी.मैंने शो देखा और मैंने देखा है कि सुपर सीनियर्स ने बहुत सारे मौके छोड़े हैं जब वो शो को और मनोरंजक बना सकते थे. जब निक्की तम्बोली ने अपने नाखूनों के बारे में झगड़ा किया, तो मुझे लगा कि मैं अंदर हूं. ”

Voot Select पर अनकट वीडियो

इस बार दर्शक ‘बिग बॉस 14’ कलर्स चैनल पर टेलिकास्ट होने से पहले Voot Select पर इसे देख सकते हैं. इसके लिए वूट सेलेक्ट का सब्सक्रिप्शन लेना होगा. एपिसोड टेलिकास्ट होने से पहले Voot.com पर भी देखा जा सकता है. वहीं, टेलिकास्ट के बाद अगले दिन एपिसोड वूट पर फ्री में देखा जा सकता है.

Posted By : Shaurya Punj

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >