Bigg Boss 14 Updates: इस वजह से सलमान खान अपने फॉर्महाउस से कर सकते हैं शूटिंग, जानें- क्या होगा इस सीजन का टैगलाइन

Bigg Boss 14 Tagline: बिग बॉस शो के मेकर्स बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) को लेकर काफी उत्साहित हैं. शो के होस्ट सलमान ख़ान (Salman Khan) को छोड़कर फॉर्मेट, कंटेस्टेंट, टैगलाइन और शूटिंग एरिया सब कुछ बदलने की तैयारी की जा रही है. अब खबर आ रही है कि इस बार सलमान खान सेट पर मौजूद नहीं रहेंगे और ना ही बिग बॉस हाउस में जाएंगे. वहीं, इस बार शो की नयी टैगलाइन जबरदस्त होगी.

Bigg Boss 14 Tagline: बिग बॉस शो के मेकर्स बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) को लेकर काफी उत्साहित हैं. शो के होस्ट सलमान ख़ान (Salman Khan) को छोड़कर फॉर्मेट, कंटेस्टेंट, टैगलाइन और शूटिंग एरिया सब कुछ बदलने की तैयारी की जा रही है. अब खबर आ रही है कि इस बार सलमान खान सेट पर मौजूद नहीं रहेंगे और ना ही बिग बॉस हाउस में जाएंगे. वहीं, इस बार शो की नयी टैगलाइन जबरदस्त होगी.

फार्म हाउस से बिग बॉस 14 को होस्ट करेंगे सलमान खान

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वायरस के खतरे की वजह से सलमान खान बिग बॉस के सेट पर नहीं जाएंगे. सलमान बिग बॉस 14 अपने पनवेल स्थित फार्म हाउस से होस्ट करेंगे. खबरों की मानें तो, कोरोना वायरस के इस समय में स्टूडियो फ्लोर पर शूट करना सही आइडिया नहीं है. सलमान चाहते हैं कि वे अपने फार्महाउस से कुछ क्रू मेंबर्स के साथ बिग बॉस के लिए शूट करें.

बिग बॉस 14 की ये होगी टैगलाइन

पिंकविला के रिपोर्ट के अनुसार, इस बार शो की टैगलाइन होगी, ‘बिग बॉस 14 होगा रॉकिंग’. पिछले साल बिग बॉस 13 टेढ़ा था. हालांकि, अभी तक मेकर्स ने इसकी पुष्टि नहीं की है. वहीं, पहले ऐसा माना जा रहा था कि इस सीजन की टैगलाइन ‘बिग बॉस 14 लॉकडाउन एडिशन’ हो सकती है.

Also Read: Bigg Boss 14 : सलमान खान ने Bigg Boss-14 के लिए बढ़ाई फीस, जानें एक एपीसोड के मिलेंगे कितने करोड़ रुपए !

बिग बॉस 14 में होगा बड़ा बदलाव

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस 14 में लॉकडाउन के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग का भी असर देखने को मिलेगा. मेकर्स नए फॉर्मेट के साथ शो की शुस्‍आत करने की तैयारी में जुटे हैं. इस सीजन में लॉकडाउन एक प्रमुख आकर्षण होगा. रिपोर्ट के अनुसार, शो के पिछले सभी सीजन में, कंटेस्‍टेंट को ‘बाहरी दुनिया’ के साथ बातचीत करने की अनुमति नहीं थी, लेकिन इस बार यह बहुत अलग होने वाला है. निर्माता नए नियमों पर विचार कर रहे हैं, जो घरवालों को अपने सेलफोन मिलने और बिग बॉस 14 के घर के बाहर दुनिया के साथ बातचीत करने के लिए इसका उपयोग करने की अनुमति दे सकते हैं.

शो के कंटेस्टेंट्स

शो के कंटेस्टेंट्स के लिए अभी तक ‘हमारी बहू सिल्क’ की जान खान, ‘तुझसे है राब्ता’ फेम शगुन पांडे, भाबीजी घर पर है की अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ फिल्म ‘प्रस्थानम’ में नजर आ चुकीं चाहत खन्ना और पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी को अप्रोच किया गया है. हालांकि इस बारे में अभी तक शो के मेकर्स और चैनल द्वारा कोई अनाउंसमेंट नहीं की गई है. अध्ययन सुमन और राजीव सेन का नाम भी सामने आया था. खबरों की मानें तो इस सीजन में भी बड़ी हस्तियां नजर आ सकती हैं.

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >