Bigg Boss 14 Day 12 Updates : निक्‍की तम्‍बोली की जिद से लेकर एजाज के खुलासे तक, पापा को लेकर सिद्धार्थ ने कही ये बात, पढ़ें पूरा अपडेट

Bigg Boss 14 Day 12 October 15, Jaan Shanu Rubina Abhinav Jasmin and Shehzad nominated, LIVE Updates : पंजाबी सिंगर सारा गुरपाल घर से बेघर हो चुकी हैं. बिग बॉस द्वारा दिए गए टास्‍क में टीम बी विनर रहीं. निक्‍की तम्‍बोली इस टास्‍क की संचालक थीं. टीम ए के सदस्‍यों ने निक्‍की पर आरोप लगाया कि उन्‍होंने दूसरी टीम का साथ दिया है. इस हफ्ते घर से बाहर होने के लिए जैस्मिन भसीन, रुबीना दिलाइक, अभिनव कोहली और शहजाद देओल नॉमिनेट हुए हैं. सिद्धार्थ शुक्‍ला, हिना खान, गौहर खान के अलावा निक्‍की तम्‍बोली भी सीनियर सदस्‍यों में से एक हैं. आज घर में दिलचस्‍प ड्रामा देखने को मिलेगा क्‍योंकि रुबीना और निक्‍की आमने सामने आ गए हैं. पल पल के अपडेट्स के लिए बने रहें हमारे साथ. LIVE Updates :

Live Updates
5:44 AM. 16 Oct 20 12:14 AM. 16 Oct

शुक्रवार को टास्‍क में जैस्मिन भसीन और निक्‍की तम्‍बोली का मुकाबला

5:40 AM. 16 Oct 20 12:10 AM. 16 Oct

गौहर से बात करने पूल में कूदे सिद्ध‍ार्थ

सिद्धार्थ शुक्‍ला और हिना खान ने मस्‍ती करते हुए गौहर खान को पूल में गिरा दिया. गौहर दोनों को डांटती दिखीं. इसके बाद सिद्धार्थ ने हिना को भी पूल में धकेल दिया. गौहर खान ने सिद्धार्थ कहा कि वो उससे कभी बात नहीं करेंगी. जिसके बाद सिद्धार्थ खुद भी गौहर से बात करने के लिए पूल में कूद गए.

5:40 AM. 16 Oct 20 12:10 AM. 16 Oct

निशांत विनर रहे

निशांत और शहजाद के बीच तीसरा मुकाबला. निशांत विनर रहे.

5:40 AM. 16 Oct 20 12:10 AM. 16 Oct

एजाज खान ने खोला कड़वा सच

एजाज खान जैसे ही बीबी मॉल में घुसे वह अपने पालतू डॉग्‍स की फोटो लेकर आए. उन्‍होंने तूफानी सीनियर्स को बताया कि जिसके साथ वह रिलेशनशिप में थे उनसे इन पालतू डॉग्‍स को तीन साल तक एक फैक्‍ट्री में कैद करके रखा था. वह उन्‍हें खाना नहीं देती थी. जब मैं तीन साल बाद उनसे मिला तो उन्‍होंने मुझे सूंघ कर पहचान लिया. वह रोने लगे. हिना खान ने कहा कि बिग बॉस के घर से निकलने के बाद वह उस लड़की का नाम जानना चाहती हैं. लेकिन एजाज ने यह कहकर मना कर दिया कि उसकी एक बेटी है.

5:40 AM. 16 Oct 20 12:10 AM. 16 Oct

एजाज खान विनर रहे

एजाज खान और राहुल वैद्य के बीच दूसरा मुकाबला हुआ. हालां‍कि एजाज ने राहुल के सारे बॉल्‍स गिरा दिए. लेकिन उनके पास कुछ बॉल्‍स रहे. एजाज इस राउंड के विनर रहे. उन्‍होंने बीबी मॉल से अपना निजी सामान बटोरा.

5:40 AM. 16 Oct 20 12:10 AM. 16 Oct

पवित्रा विनर रहीं

पहला मुकाबला पवित्रा पुनिया और रुबीना के बीच हुआ. दोनों को अपने बास्‍केट में ज्‍यादा से ज्‍यादा बॉल भरने थे. पवित्रा विनर रहीं. उन्‍होंने बीबी मॉल से अपना सारा सामान बटोरा.

मुख्य बातें

Bigg Boss 14 Day 12 October 15, Jaan Shanu Rubina Abhinav Jasmin and Shehzad nominated, LIVE Updates : पंजाबी सिंगर सारा गुरपाल घर से बेघर हो चुकी हैं. बिग बॉस द्वारा दिए गए टास्‍क में टीम बी विनर रहीं. निक्‍की तम्‍बोली इस टास्‍क की संचालक थीं. टीम ए के सदस्‍यों ने निक्‍की पर आरोप लगाया कि उन्‍होंने दूसरी टीम का साथ दिया है. इस हफ्ते घर से बाहर होने के लिए जैस्मिन भसीन, रुबीना दिलाइक, अभिनव कोहली और शहजाद देओल नॉमिनेट हुए हैं. सिद्धार्थ शुक्‍ला, हिना खान, गौहर खान के अलावा निक्‍की तम्‍बोली भी सीनियर सदस्‍यों में से एक हैं. आज घर में दिलचस्‍प ड्रामा देखने को मिलेगा क्‍योंकि रुबीना और निक्‍की आमने सामने आ गए हैं. पल पल के अपडेट्स के लिए बने रहें हमारे साथ. LIVE Updates :

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >