Naagin 4:अब रश्मि देसाई के बाद इस एक्ट्रेस की शो में होगी एंट्री?

Dipika kakar entry in naagin 4- एकता कपूर के शो नागिन 4 में अब एक और कैरेक्टर की एंट्री होने जा रही है. खबर है कि बिग बॉस 12 की विनर दीपिका कक्कड़ भी शो का हिस्सा बनने जा रही है.

मुंबई: एकता कपूर के शो नागिन 4 (Naagin 4) में अब एक और कैरेक्टर की एंट्री होने जा रही है. खबर है कि बिग बॉस 12 की विनर दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) भी शो का हिस्सा बनने जा रही है. इससे पहले बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रश्मि देसाई (Rashami Desai) भी शो में आ चुकी है. ऐसे में दर्शक उन्हें शो में देखने को बेताब है.

टेलीचक्कर के खबर के अनुसार, दीपिका कक्कड़ शो में एंट्री लेंगी. उनका शो में अहम किरदार होगा. शो में वह मंदिर के सीक्रेट को उजागर करेंगी. वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दीपिका अभी नागिन 4 नहीं करेंगी क्योंकि उनकी हेल्थ ठीक नहीं है. हालांकि, उनके कैरेक्टर को लेकर ऑफिशियली कोई जानकारी नहीं आई है.

इससे पहले बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रश्मि देसाई ने नागिन 4 में हिस्सा लिया था. रश्मि देसाई शो में शलाखा का किरदार निभा रही है. रश्मि देव यानी विजेंद्र कुमारिया की दूसरी पत्नी की भूमिका में होगी. वहीं, बिंद्रा यानी निया शर्मा उन लोगों से बदला लेगी, जिन्होंने उनकी मां मान्यता को मारा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >