Big Boss OTT 3 में हुआ सीजन का पहला एलिमिनेशन, इस कंटेस्टेंट का शो से कटा पत्ता, जानें नाम

बिग बॉस ओटीटी 3 के घर से बॉक्सर नीरज गोयत को बाहर जाना पड़ा. वीकेंड का वार से पहले वीक के मिड एविक्शन में ही नीरत बेघर हो गए. उनके बाहर निकलने से फैंस काफी दुखी है.

Big Boss OTT 3: सबसे पसंदीदा और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 शुरू हो चुका है. अभी तक कुछ ही एपिसोड टेलीकास्ट हुए है और इसने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है. शो में लवकेश कटारिया, दीपक चौरसिया, साई केतन राव, चंद्रिका दीक्षित, रणवीर शौरी, शिवानी कुमारी, सना मकबूल, विशाल पांडे, मुनीषा खटवानी, सना सुल्तान खान, अरमान मलिक, पायल मलिक, कृतिका मलिक, पौलमी दास नैजी और नीरज गोयत ने भाग लिया है. इस सीजन शो का पहला एलिमेनेशन हो गया है. नीरज शो से बाहर हो चुके हैं.


बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट
अनिल कपूर बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 को होस्ट कर रहे हैं और ये जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होता है. रियलिटी शो के लेटेस्ट एपिसोड में सीजन का पहला एलिमिनेशन हुआ. इस हफ्ते, नीरज गोयत और शिवानी कुमारी एलिमिनेट होने के लिए नॉमिनेट हुए थे और नीरज घर से बाहर हो गए. वो इस सीजन के पहले कांटेस्टेंट है, जो घर से बेघर हुए. जियो सिनेमा ने अपने इंस्टाग्राम पर ये जानकारी दी. पोस्ट पर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, नीरज भाई को वापस लाओ. एक यूजर ने लिखा, गलत हुआ भाई के साथ.

Also Read- Bigg Boss OTT 3 में दोनों पत्नियां के साथ अरमान मलिक ने की धांसू एंट्री, जानें इस सीजन कौन-कौन कंटेस्टेंट करेंगे खूब हंगामा

Also Read- Bigg Boss OTT 3 के कंटेस्टेंट ने राशन के लिए छेड़ी जंग, कहा- आप हमें भूखा नहीं मार सकते…


बॉक्सर है नीरज गोयत
बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में वीकेंड का वार से पहले ही मिड-वीक एविक्शन हुआ. अरमान मलिक, रणवीर शौरी और अन्य घर के सदस्यों ने शिवानी को बाहर निकालने के लिए चुना था, लेकिन नीरज गोयत बाहर हो गए. जनता का वोट कम मिलने की वजह से उन्हें बाहर जाना पड़ा. गौरतलब है कि नीरज गोयत एक बॉक्सर और मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट हैं. बॉक्सिग के अलावा उन्होंने मुक्काबाज, तूफान, आरआरआर और गनी जैसी फिल्मों में अभिनय किया है.

Also Read- Bigg Boss OTT 3 : बिग बॉस में होगी बॉलीवुड के इस मशहूर एक्टर की एंट्री! पूजा भट्ट को कर चुके हैं डेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >