Bibek Pangeni: नहीं रहे पाॅपुलर नेपाली इंटरनेट सेंसेशन ‘विवेक पंगेनी’, इस वजह से थे लाखों के इंस्पिरेशन

Bibek Pangeni: पॉपुलर नेपाली इंटरनेट सेंसेशन विवेक पंगेनी का निधन हो गया है. वह काफी वक्त से कैंसर जैसी गंभीर और घातक बीमारी से जंग लड़ रहे थे. इसके लिए उनका इलाज अमेरिका में चल रहा था.

Bibek Pangeni: पॉपुलर नेपाली इंटरनेट सेंसेशन विवेक पंगेनी का 19 दिसंबर, 2024 को निधन हो गया है. विवेक लंबे वक्त से ब्रेन कैंसर जैसी गंभीर और घातक बीमारी से जूझ र���े थे. इसके लिए वह अमेरिका में अपना इलाज करवा रहे थे. उनके इस मुश्किल जर्नी की तस्वीरें और वीडियोज को पत्नी सृजना सुबेदी ने लगातार अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल @crzana_subedi_ पर शेयर कर पति के ठीक होने की दुआ मांगी थी. विवेक के इस सफर ने लाखों लोगों को इंस्पायर किया कि चाहे कुछ भी हो जाएं हिम्मत नहीं हारनी चाहिए. अब उनके निधन की खबरों से सोशल मीडिया पर शोक की लहर है.

कैंसर से जंग हार गए विवेक पंगेनी

विवेक पंगेनी की मौत से सोशल मीडिया यूजर्स पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके फॉलोअर्स को यह विश्वास ही नहीं हो पा रहा है कि अब वह दुनिया में नहीं रहे. विवेक पिछले काफी वक्त से ग्लियोमा नामक बीमारी से जंग लड़ रहे थे, जो ब्रेन ट्यूमर का एक रूप है. उन्हें स्टेज 3 ब्रेन कैंसर था. इसके लिए वह अपना इलाज अमेरिका में करवा रहे थे. हालांकि, अपनी पूरी जर्नी के दौरान काफी पॉजिटिव और दूसरों को प्रेरित करने वाले विवेक अब कैंसर से जंग हार गए हैं.

एंटरटेनमेंट से जुड़ी सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कौन थे विवेक पंगेनी?

विवेक पंगेनी, एक नेपाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थे, जिन्होंने अपनी पीएचडी जॉर्जिया विश्वविद्यालय में फिजिक्स और एस्ट्रोनॉमी से पूरी की थी. वह सोशल मीडिया पर अपने कैंसर जर्नी से लाखों लोगों को इंस्पायर करने के लिए पॉपुलर थे. उनके इस सफर में सबसे अहम भूमिका उनकी पत्नी सृजना सुबेदी ने निभाई. सृजना सुबेदी, विवेक की इस मुश्किल घड़ी में उनकी ढाल बनकर खड़ी रहीं और उनकी सेवा भी कीं. यहां तक कि उन्होंने विवेक को मानसिक रूप से सपोर्ट करने के लिए अपने खुद के बाल तक कटवा लिए थे.

Also Read: Pushpa 2 देखने के चक्कर में पहले गई मां की जान, अब बेटा भी हुआ ब्रेन डेड, बढ़ेंगी अल्लू अर्जुन की मुश्किलें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >