Bhuvan Bam: बार-बार बिग बॉस का ऑफर क्यों ठुकराते हैं यूट्यूबर, बोले- मैं अंडरआर्म्स को खरोंच…

Bhuvan Bam: सलमान खान के रियालिटी शो बिग बॉस का हिस्सा बनना कई लोगों का सपना होता है. इसमें यूट्यूबर का नाम भी शामिल है. हालांकि भुवम बाम कई बार शो के ऑफर को रिजेक्ट कर चुके हैं. उन्होंने अब कारण का खुलासा किया है.

Bhuvan Bam: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस हमेशा से दर्शकों के फेवरेट शोज में से एक रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. यही वजह है कि इसका हर सीजन ब्लॉकबस्टर होता हैं. जहां पहले ज्यादातर एक्टर्स शो का हिस्सा बनते थे, वहीं बीते कुछ सालों में कई यूट्यूबर्स ने भी रियालिटी शो में शिरकत की और अपने गेम प्लान से सबका दिल जीत लिया. इसमें एल्विश यादव का नाम शामिल है, जो बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर भी बने. इसके अलावा अरमान मलिक, कृतिका, पायल और अभिषेक मल्हान भी शो में भाग ले चुके हैं, लेकिन एक यूट्यूबर है, जिसने कई बार रियालिटी शो के ऑफर को ठूकरा दिया. इसमें भुवन बाम का नाम शामिल है.

भुवन बाम ने क्यों रिजेक्ट किया बिग बॉस

भुवन बाम पॉपुलर यूट्यूबर्स में से एक हैं और उन्होंने ओटीटी सीरीज ताजा खबर सीजन 1 और 2 में अपनी परफॉर्मेंस से लोगों के दिलों को जीत लिया है. एक इंटरव्यू के दौरान भुवन से जब पूछा गया कि क्या उन्हें कभी बिग बॉस ऑफर हुआ है, एक्टर ने फिल्मीबीट संग बात करते हुए कहां, “हां! मुझे मेन बिग बॉस कई बार ऑफर हुआ है, लेकिन मैं इसे रिजेक्ट कर देता हूं, क्योंकि वहां चारो ओर कैमरे रहते हैं. आपको अच्छा बना रहना होता है, हर समय शोपीस नहीं बन पाऊंगा मैं. मेरी टेंशन ये है कि मैं अपने अंडरआर्म्स को खरोंच नहीं पाऊंगा, चारों ओर बहुत सारे कैमरे रहते हैं.

बिग बॉस में कौन से यूट्यूबर्स मचा चुके हैं धमाल

बिग बॉस मेन सीजन और ओटीटी में यूट्यबर्स का दबदबा रहा है. एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, अनुराग डोभाल और अरुण श्रीकांत माशेट्टी जैसे स्टार्स हिस्सा रहे हैं. एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी 2 जीतकर इतिहास भी रचा था, क्योंकि वो ऐसा करने वाले पहले वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट बने थे.

भुवन बम कौन से प्रोजेक्ट में आएंगे नजर

भुवन बाम यूट्यूब की दुनिया में काफी पॉपुलर हैं. उनका बीबी का वाइन्स दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है. अब अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर बात करते हुए एक्टर ने कहा, वह ढिंढोरा सीजन 2 बना रहे हैं. ढिंडोरा एक यूट्यूब सीरीज है, जिसमें भुवन बाम ने 10 अलग-अलग किरदार निभाए हैं.

Also Read- माता-पिता को खोने के गम से 4 साल भी उबर नहीं पाए हैं Bhuvan Bam, बोले- इस दुख को कोई…

Also Read- Bhuvan Bam Net Worth: कभी 5000 रुपये कमाते थे भुवन बाम, अब 100 करोड़ के पार पहुंची कॉन्टेंट क्रिएटर की संपत्ति

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >