‘भूल भुलैया’ जैसी है भूत बंगला की स्टोरी? डायरेक्टर ने सस्पेंस से उठाया पर्दा

Bhoot Bangla: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर फैंस के बीच सस्पेंस बना हुआ था. लोग इसे भूल भुलैया मूवी से जोड़कर देख रहे थे. अब इस सस्पेंस को खुद डायरेक्टर प्रियदर्शन ने खत्म कर दिया है. जानिए फिल्म को लेकर डायरेक्टर ने क्या कहा है?

Bhoot Bangla: जब भी अक्षय कुमार और प्रियदर्शन साथ आते हैं, तो फैंस को कुछ खास देखने की उम्मीद रहती है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हो रहा है, क्योंकि उनकी नई फिल्म भूत बंगला को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. फिल्म अगले महीने 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होने जा रही है और खास बात ये है कि करीब 15 साल बाद अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी एक साथ वापसी कर रही है. हाल ही में फिल्म का टीजर सामने आया, जिसमें अक्षय कुमार के साथ राजपाल यादव और परेश रावल की पुरानी तिकड़ी नजर आई. यही वजह है कि लोगों ने इसे 2007 की भूल भुलैया से तुलना करना शुरू कर दिया.

भूल-भुलैया और भूत बंगला का कॉन्सेप्ट अलग

लेकिन अब खुद प्रियदर्शन ने इस तुलना पर ब्रेक लगा दिया है. उन्होंने साफ कहा कि ‘भूत बंगला’ और ‘भूल भुलैया’ का कॉन्सेप्ट पूरी तरह अलग है. उनके मुताबिक ‘भूल भुलैया’ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर थी, जबकि ‘भूत बंगला’ एक फैंटेसी फिल्म है, जिसमें अलग तरह का ट्रीटमेंट और सीन होंगे. डायरेक्टर ने ये भी बताया कि फिल्म किसी भी दूसरी मूवी का रीमेक नहीं है, बल्कि पूरी तरह से एक नई कहानी पर आधारित है. उन्होंने स्क्रिप्ट को इस तरह तैयार किया है कि दर्शकों को कुछ नया और एक्साइटिंग देखने को मिले.

90 प्रतिशत स्क्रिप्ट पहले से था तैयार

वहीं कॉमेडी को लेकर भी प्रियदर्शन ने दिलचस्प बात कही. उन्होंने बताया कि फिल्म का करीब 90% हिस्सा पहले से स्क्रिप्ट में लिखा गया था, जबकि बाकी 10% शूटिंग के दौरान जोड़ा गया. टीम के लोग सुझाव देते हैं, लेकिन वही चीज शामिल की जाती है जो फिल्म के लिए सही लगे.

यहां देखें मूवी का टीजर

यह भी पढे़ं: अक्षय खन्ना के बर्थडे पर देखिए उनकी 5 शानदार फिल्में, धुरंधर भूल जाएंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >