Tuntun Yadav New Bhojpuri Song: टुनटुन यादव का न्यू ईयर सॉन्ग ‘नया साल के बधाई ए जान’ रिलीज, एक्ट्रेस संग रोमांटिक अंदाज में दिखे सिंगर

Tuntun Yadav New Bhojpuri Song: टुनटुन यादव का नया भोजपुरी गाना ‘नया साल के बधाई ए जान’ रिलीज होते ही छा गया है. गाने में सिंगर अपने दोस्तों संग झूमते और एक्ट्रेस के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं.

Tuntun Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर टुनटुन यादव का नया भोजपुरी गाना ‘नया साल के बधाई ए जान’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. नए साल के जश्न के रंग में रंगा यह गाना फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

इस गाने में टुनटुन यादव अपने दोस्तों के साथ झूमते और मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. गाने का माहौल पूरी तरह से न्यू ईयर सेलिब्रेशन को दर्शाता है, जिसमें धमाकेदार म्यूजिक और एनर्जेटिक बीट्स सुनने को मिलती हैं. ऐसे में आइए इसकी टीम डिटेल्स देते हैं.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

‘नया साल के बधाई ए जान’ गाने में क्या है खास?

वीडियो में टुनटुन यादव का रोमांटिक अंदाज भी देखने को मिल रहा है, जहां वह एक खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ केमिस्ट्री शेयर करते नजर आते हैं. दोनों की ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग गाने को और भी खास बना देती है.

‘नया साल के बधाई ए जान’ गाने का डांस मूव्स युवाओं को झूमने पर मजबूर कर रहा है. तुनतुन यादव की दमदार आवाज और गाने का कैची म्यूजिक इसे न्यू ईयर पार्टी के लिए परफेक्ट सॉन्ग बना देता है.

फैंस को कैसा लगा न्यू ईयर गाना?

अब रिलीज के कुछ ही घंटों में ‘नया साल के बधाई ए जान’ गाना यूट्यूब और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस टुनटुन यादव के इस नए अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने गाने के कमेंट सेक्शन में लिखा, “नए साल से पहले ही तोहफा मिल गया”. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, “क्या गाना है, मस्त”.

बाकी कई यूजर्स रेड हार्ट और फायर इमोजी रिएक्ट कर रहे हैं.

गाने की पूरी टीम

गायक – टुनटुन यादव
गीतकार – सुनील सागर
संगीत – आर्या शर्मा
रिकॉर्डिंग – शंकराय स्टूडियो आरा
संगीतकार – जयकुमार यादव
वीडियो डायरेक्टर – धर्मेंद्र यादव

यह भी पढ़ें- Ankush Raja New Bhojpuri Song: नया भोजपुरी गाना ‘काफी बा नमवे हमार’ आउट, राउडी अंदाज में अंकुश राजा और ग्लैमरस शिवानी ने बढ़ाया तड़का

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >