टुनटुन यादव का गाना 'भउजाई V/S भाई' लगन सीजन में छाया, देसी अंदाज में कर रहा एंटरटेन

Tuntun Yadav Bhojpuri Song Bhaujai V/S Bhai: टुनटुन यादव का नया लगन स्पेशल गाना 'भउजाई V/S भाई' दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. सॉन्ग का वीडियो अगर आपने नहीं देखा तो यहां देख सकते हैं.

Tuntun Yadav Bhojpuri Song Bhaujai V/S Bhai: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर नया लगन स्पेशल गाना रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गया है. टुनटुन यादव का नया गाना ‘भउजाई V/S भाई’ इन दिनों यूट्यूब पर तेजी से दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. यह गाना टुनटुन यादव ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है.

लगन सीजन में छाया नया भोजपुरी गाना

शादी-विवाह के इस सीजन में भोजपुरी गानों की डिमांड काफी बढ़ जाती है और ‘भउजाई V/S भाई’ भी उसी ट्रेंड को फॉलो करता नजर आ रहा है. अब तक इस गाने को 25 हजार से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं और इसकी संख्या लगातार बढ़ रही है. सोशल मीडिया पर भी गाने को लेकर अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. इस गाने को खुद टुनटुन यादव ने अपनी आवाज दी है. गाने के बोल बबुआ उमेश ने लिखे हैं. वहीं, गाने का म्यूजिक विक्की वोक्स ने तैयार किया है. रिकॉर्डिंग का काम शंकराया स्टूडियो आरा में किया गया है.

गाने का वीडियो

वीडियो में दिखा एक्ट्रेस का स्टाइलिश अंदाज

गाने के वीडियो की बात करें तो इसमें नजर आ रही एक्ट्रेस साड़ी में काफी स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक में दिखाई दे रही हैं. उनका डांस और एक्सप्रेशन कमाल का है.

फैंस दे रहे हैं जबरदस्त प्रतिक्रिया

गाने के कमेंट सेक्शन में फैंस लगातार तारीफ कर रहे हैं. वायरल शायरी नाम के यूजर ने लिखा, सुपर सॉन्ग. प्रेम जोशी नाम के यूजर ने लिखा, शानदार. विक्की नाम के यूजर ने लिखा, ब्लास्ट सॉन्ग है. राजू नाम के यूजर ने लिखा, ये गाना 100 % हिट होगा लिख के ले लो. कुमार नाम के यूजर ने लिखा, सुपर ब्रो.

यह भी पढ़ें शिल्पी राज का रंगदारी स्टाइल में आया ‘लहंगा में छेद’, पूजा निषाद की अदाएं बनी हाइलाइट

यह भी पढ़ें- ‘राजा हो छुटिया लेला ना’ में समर सिंह का धमाल, आराध्या सिंह की अदाओं ने बढ़ाई दीवानगी

यह भी पढ़ें– अरविंद अकेला का गाना ‘सुघर सुघर माल भौजी’ रिलीज, कल्लू और प्रिया रघुवंशी की केमिस्ट्री ने बढ़ाया क्रेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >