निरहुआ के गाने पर तान्या मित्तल के ठुमके, ‘मरून कलर सड़िया’ पर डांस वायरल

Tanya Mittal Dance Video: तान्या मित्तल का ‘मरून कलर सड़िया’ गाने पर डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. देसी अंदाज में नजर आईं तान्या को भोजपुरी फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. ‘बिग बॉस 19’ के बाद भी उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती दिख रही है.

Tanya Mittal Viral Video: रियलिटी शो बिग बाॅस 19 खत्म हुए काफी समय हो चुका है, लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स अब भी चर्चा में बने हुए हैं. खासतौर पर तान्या मित्तल सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव नजर आ रही हैं और अपने फैंस के लिए नए-नए कंटेंट शेयर कर रही हैं. हाल ही में तान्या मित्तल ने एक वीडियो शेयर किया, जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दी है. इस वीडियो में वह भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव के लोकप्रिय गाने ‘मरून कलर सड़िया’ पर डांस करती नजर आ रही हैं.

देसी अंदाज में दिखीं तान्या मित्तल

वीडियो में तान्या मित्तल मरून रंग की साड़ी पहनकर बेहद सिंपल और खूबसूरत स्टेप्स के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं. उनका यह देसी अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. खासकर यूपी और बिहार के दर्शक इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

‘बिग बॉस 19’ में ऐसा रहा सफर

बिग बाॅस 19 में तान्या मित्तल का सफर भी काफी चर्चा में रहा था. शो के दौरान वह अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहीं. कई बार उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपने खेल और दोस्ती के दम पर धीरे-धीरे दर्शकों का दिल जीत लिया.

शुरुआत में आलोचना झेलने के बावजूद तान्या ने शानदार वापसी की और टॉप 4 तक का सफर तय किया. हालांकि, वह ट्रॉफी जीतने से चूक गईं और तीसरे रनर-अप के रूप में उनका सफर खत्म हुआ.

यह भी पढ़ें: IVF की फर्जी खबरों पर दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया नाराज, दिया करारा जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >